फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Staff nurse booked for cheating lakhs of rupees by blackmailing

ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ठगने पर स्टाफ नर्स ने कराया नामजद मुकदमा

Sat, 10 Jul 2021 07:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Staff nurse booked for cheating lakhs of rupees by blackmailing
टूंडला (फिरोजाबाद)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ नर्स के पद पर तैनात महिला ने अश्लील वीडियो बनाकर मानसिक व आर्थिक रूप से शोषण किए जाने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह सीएचसी परिसर में ही सरकारी आवास में रहती है और आरोपी रिंकू उर्फ रविंद्र व उसका परिवार भी वहीं रहता है। रिंकू के पिता चंद्रकांत सीएचसी में वार्ड ब्याय के पद पर तैनात हैं। आसपास घर होने के कारण उन लोगों का घर आना जाना था। इसी दौरान रिंकू उर्फ रविंद्र ने उसका नहाते समय का वीडियो बना लिया और उसे दिखाकर पैसों की मांग की।
विज्ञापन

बदनामी के डर से उसने उसे रुपये दे दिए लेकिन उसके बाद भी रिंकू ने रुपयों की मांग बार-बार करना शुरू कर दी और न देने पर पिटाई भी की। 20 नवंबर 2018 को आठ लाख रुपया बैंक से लोन निकाल कर रिंकू के माता-पिता को दिए। इसके बाद भी वीडियो डिलीट नहीं किया और कुल 30 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद भी हर माह 50 हजार रुपये की मांग करता है, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई और बहन के घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने जान माल की गुहार लगाते हुए रिंकू उर्फ रविन्द्र, पिता चंद्रकांत और रिंकू की मां सरोज और परवीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं आरोपी रविंद्र कुमार ने लगाए सभी आरोपों को निराधार बताया है। उसका कहना है कि स्टाफ नर्स ने उसे परिवार के सदस्य की तरह रखा था। अब अराजकतत्वों के बहकावे में आकर उसके व परिवार के विरुद्ध झूठा मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी केडी शर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed