{"_id":"6ac17299f7aa4d0f1d07d0b0","slug":"st-johns-college-womens-volleyball-team-becomes-champion-agra-news-c-365-1-sagr1044-110174-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सेंट जोंस कॉलेज की महिला वॉलीबॉल टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सेंट जोंस कॉलेज की महिला वॉलीबॉल टीम बनी चैंपियन
Sun, 04 Oct 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता
आगरा। आरबीएस महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालयीन महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सेंट जोंस कॉलेज आगरा ने विजेता का खिताब जीता। छलेसर कैंपस आगरा की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध नौ महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता इंटीग्रल विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के संरक्षक आरबीएस महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय श्रीवास्तव रहे। आयोजन सचिव डॉ. रुचि श्रीवास्तव, पर्यवेक्षक प्रो. धर्मेंद्र भदौरिया व चयनकर्ता डॉ. रिचा सिंह और डॉ. सफी मोहम्मद रहे। समापन समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय निदेशक डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना ने की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए।