फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   St. John's College teacher suspended accused of getting job with fake documents

Agra: सेंट जोंस कॉलेज की शिक्षिका निलंबित, फर्जी दस्तावेज से नौकरी पाने का आरोप; जानें पूरा मामला

Sat, 21 Sep 2024 08:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 08:39 AM IST
सार

सेंट जोंस कॉलेज की शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। उन पर फर्जी दस्तावेज से नौकरी पाने का आरोप है। जांच के दौरान उनके कॉलेज आने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। 

 

विज्ञापन
St. John's College teacher suspended accused of getting job with fake documents
शिक्षिका सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के सेंट जोंस कॉलेज के वाणिज्य विभाग में सेवारत एक शिक्षिका के शैक्षणिक दस्तावेज पर सवाल खड़े किए गए हैं। आरोप है कि ये दस्तावेज फर्जी हैं। कॉलेज के सेवानिवृत शिक्षक विजय कुमार ने इसकी शिकायत की है। शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रकरण कॉलेज के वाणिज्य विभाग का है। यहां आरोपी शिक्षिका का 2003 में प्रवक्ता पद के लिए चयन अनुमोदन को विवि ने निरस्त कर दिया था। साल 2009 में शिक्षिका ने पुन: आवेदन किया तो उनका चयन हो गया। आरोप है कि शिक्षिका ने स्लेट परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है और उनकी 12वीं की अंकतालिका फर्जी है। काॅलेज प्रशासन ने आरोपी शिक्षिका को अपना पक्ष रखने का समय दिया लेकिन उन्होंने कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया।
विज्ञापन


प्रकरण में धीमी गति से जांच चल रही थी। ऐसे में उन्होंने बोर्ड को निर्धारित फीस अदा कर डुप्लीकेट मार्कशीट प्राप्त की और कॉलेज प्रशासन को उपलब्ध कराई। विजय सिंह का कहना है कि उन्होंने बोर्ड को निर्धारित शुल्क अदाकर शिक्षिका की डुप्लीकेट मार्कशीट प्राप्त की, जिसमें शिक्षिका कई विषयों में फेल हैं। उन्होंने इसे कॉलेज प्रशासन को उपलब्ध कराया है। इस बारे में कॉलेज प्राचार्य और उच्च शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि प्रो. नमिता श्रीवास्तव के समन्वय में प्रो. सैम्युअल सिंह और प्रो. संजय जैन पूरे प्रकरण की जांच करेंगे। जांच पूरी होने तक शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में उनके कॉलेज में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed