फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   St John’s College Celebrates 175th Foundation Day with Alumni and Former Faculty

Agra: 175 साल की विरासत का जश्न..सेंट जॉन्स कॉलेज में पुरानी यादों में खोए पूर्व प्राचार्य और शिक्षक संग छात्र

Wed, 17 Dec 2025 12:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Dec 2025 12:43 PM IST
सार

सेंट जोन्स काॅलेज का 175 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह में  पूर्व प्राचार्य, शिक्षक और पूर्व छात्र पुरानी यादों में खो गए।

विज्ञापन
St John’s College Celebrates 175th Foundation Day with Alumni and Former Faculty
सेंट जॉन्स कॉलेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सेंट जोन्स काॅलेज के 175 वें स्थापना दिवस समारोह में पूर्व प्राचार्य, शिक्षक और पूर्व छात्र पुरानी यादों में खो गए। समारोह में कॉलेज की यात्रा का वर्णन किया गया।
विज्ञापन


शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुधीर अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि सुधीर अग्रवाल ने कहा कि कॉलेज उत्तर भारत की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल है। 175 वर्षों की यह यात्रा उत्कृष्टता, अनुशासन और सेवा परंपरा की साक्षी है प्राचार्य प्रो. एस. पी. सिंह ने कॉलेज की ऐतिहासिक यात्रा, शैक्षणिक उपलब्धियों एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कॉलेज केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं बल्कि नैतिकता, सामाजिक चेतना और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने वाला संस्थान रहा है। उन्होंने कॉलेज के संस्थापकों, पूर्व प्राचार्यों, शिक्षकों एवं पूर्व छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


समारोह में कॉलेज के पूर्व प्राचार्यों, शिक्षकों और पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। बायोटेक्नोलॉजी, अंग्रेजी एवं बॉटनी विभाग की ई-पत्रिकाओं और कॉलेज के लोगो का विमोचन किया गया। प्रो. सुजैन वर्गीस ने आभार व्यक्त किया। संचालन प्रो. विन्नी जैन ने किया। इस मौके पर डाॅ. आइप एम आइप, डाॅ. यशवीर सिंह, महेन्द्र अरिदमन सिंह, डाॅ. राकेश भाटिया, आभा चतुर्वेदी, डाॅ. शशि सिंह, दया किशोर हाजरा, हरविजय सिंह वाहिया, विनोद दत्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed