{"_id":"68aa27a9ed1cc195a2092592","slug":"st-andrews-winner-in-kho-kho-girls-bd-convent-winner-in-tug-of-war-boys-agra-news-c-365-1-sagr1044-104255-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खो-खो बालिका में सेंट एंड्रूज, रस्साकशी बालक में बीडी कॉन्वेंट विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खो-खो बालिका में सेंट एंड्रूज, रस्साकशी बालक में बीडी कॉन्वेंट विजेता
Sun, 24 Aug 2025 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
आगरा। आगरा पब्लिक स्कूल, अरतौनी में चल रहे नौवें ताज कप के लिए तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता कराई जा रही है। दूसरे दिन 40 से अधिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खो-खो प्रतियोगिता अंडर-19 बालिका वर्ग में सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल और टग ऑफ वार (रस्साकशी) अंडर-19 बालक वर्ग में बीडी कॉन्वेंट स्कूल विजेता रहा।
शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र वर्मा, अमित चौधरी, ताज कप फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से किया। शनिवार को खो-खो प्रतियोगिता अंडर-19 बालिका में कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल उपविजेता रहा। अंडर-15 में विजेता कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल और उपविजेता बीडी कॉन्वेंट स्कूल रहा। अंडर-12 बालक वर्ग में विजेता सेंट वीएस पब्लिक स्कूल और उपविजेता बीडी कॉन्वेंट स्कूल रहा।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अंडर-12 बालक वर्ग में विजेता बीडी कॉन्वेंट स्कूल और उपविजेता भूदेवी विद्यालय रहा। अंडर-15 में विजेता सचदेवा मिलेनियम स्कूल, उपविजेता बलूनी पब्लिक स्कूल रहा।
विज्ञापन
रस्साकशी अंडर-19 बालक वर्ग में विजेता बीडी कॉन्वेंट स्कूल, उपविजेता होली पब्लिक स्कूल रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल विजेता और उपविजेता बीडी कॉन्वेंट स्कूल रहा। निर्णायक की भूमिका रिपुदमन सिंह, आलोक चौधरी, ब्रज मोहन शर्मा, मुदिर बंसल, आदित्य कुमार ने निभाई। इस दौरान अनिकेत शर्मा, अभिनव शर्मा, डॉ. आंचल शर्मा, अनामिका पुरी, देवेंद्र एस वर्मा, डॉ. हरिओम त्रिवेदी, उमेश कुमार मौजूद रहे।