फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   St Andrews first, RJ second and Lotus Vale third

Agra News: सेंट एंड्रूज प्रथम, आरजे द्वितीय और लोटस वैले को तीसरा स्थान

Mon, 06 Apr 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 06 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
St Andrews first, RJ second and Lotus Vale third
जिम्ना​स्टिक प्रतियोगिता
आगरा। जिलास्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को भी रोमांचक मुकाबले खेले गए। जिसमें सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया। आरजे जिम्नास्टिक अकादमी दूसरे और लोटस वैले वर्ल्ड स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में कामाक्षी शर्मा को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया, जबकि बालक वर्ग में प्रणव को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित कर धनराशि प्रदान की गई। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन क्रीड़ा भारती, महानगर (ब्रज प्रांत, उत्तर प्रदेश) ने संस्थापना दिवस एवं हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में किया। कमला नगर कर्मयोगी के आरजे स्पोर्ट्स अकादमी में सभी मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में करीब 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

अकादमी के निदेशक रामप्रवेश दुबे ने बताया कि समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कुछ प्रतिभाशाली बच्चों को अकादमी की ओर से प्रोत्साहन धनराशि भी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मित्तल, क्षेत्रीय संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ रहे। विजेताओं को पुरस्कार दीपक दल, चंद्र प्रकाश, रुपेश अग्रवाल, पीयूष और राजेश कुशवाहा ने भी प्रदान किए। इस दौरान विशाल शुक्ला, इंद्रजीत, अंशुल, नेहा वर्मा, पूजा, आर्यन मलिक, सुजल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed