{"_id":"5d4995ee8ebc3e6cd4060c9e","slug":"ssp-shalabh-mathura-suspended-police-constable-line-hazir-daroga","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुराः श्रद्धालुओं की बसों में वसूली कर रहा सिपाही निलंबित, दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः श्रद्धालुओं की बसों में वसूली कर रहा सिपाही निलंबित, दरोगा लाइन हाजिर
Wed, 07 Aug 2019 12:37 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 07 Aug 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
एसएसपी शलभ माथुर ने वृंदावन की अध्धा चौकी पर तैनात सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वहीं कोतवाली में तैनात दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। इनके खिलाफ वृंदावन के सौ शैय्या तिराहे के पास श्रद्धालुओं की बसों से वसूली करने की शिकायत थी।
आरोप है कि अध्धा चौकी पर तैनात सिपाही रामकिशोर सौ शैय्या हास्पिटल तिराहे से श्रद्धालुओं की बसों को पास कराने की एवज में 200 रुपये प्रति बस ले रहा था। इसमें दरोगा सुरेंद्र सिंह की मिलीभगत थी। इसकी शिकायत एसएसपी शलभ माथुर को मिली।
एसएसपी ने गोपनीय तरीके से कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे से जांच कराई। कोतवाली प्रभारी की जांच में सत्यता पाए जाने पर एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से सिपाही को निलंबित कर दिया और दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी ने इसकी जांच सीओ सदर रमेश तिवारी को सौंपी है।