फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SSP prabhakar chaudhary took action against constable who beat up the shop worker in Agra

Agra: घेवर नहीं देने पर दुकान के कर्मचारी को पीटने वाला सिपाही लाइन हाजिर, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

Wed, 13 Jul 2022 06:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Jul 2022 06:41 PM IST
सार

आगरा के रामबाग चौराहे पर एक दुकान के कर्मचारी को पीटने वाले सिपाही को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने ने लाइन हाजिर कर दिया है। विभागीय जांच के आदेश भी किए गए हैं। 

विज्ञापन
SSP prabhakar chaudhary took action against constable who beat up the shop worker in Agra
एत्माद्दौला थाना, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के रामबाग चौराहा स्थित एक दुकान पर सिपाही सतेंद्र चौधरी शनिवार रात को घेवर लेने गया था। कर्मचारी ने घेवर नहीं होने की बात कह मना कर दिया। इस पर सिपाही ने कर्मचारी से अभद्रता की। मोबाइल से वीडियो बनाने पर उसे पीटा। चौकी पर ले जाकर भी मारा। दुकानदार की शिकायत पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। विभागीय जांच के आदेश भी किए गए हैं। 

विज्ञापन


रामबाग चौराहे पर आदित्य खंडेलवाल की श्रीराम पेठा स्टोर नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात को 10:30 बजे दुकान पर तीन कर्मचारी अमित माथुर, विकास और एक अन्य बैठा हुआ था। तभी रामबाग चौकी पर तैनात सिपाही सतेंद्र चौधरी आया। उसने घेवर मांगा, मगर, घेवर खत्म हो गया था। एक ग्राहक घेवर ले चुका था। 

विज्ञापन

वीडियो बनाने पर कर्मचारी को पीटा 

कर्मचारी अमित ने सिपाही को मना कर दिया। आरोप है कि यह सुनकर सिपाही नाराज हो गया। दुकान तत्काल बंद करने के लिए बोला। सामान भी अंदर रखने के लिए कहा। कर्मचारी दुकान बंद करने लगे। बिजली बंद कर दी। तभी सिपाही अभद्रता करने लगा। कर्मचारियों ने मालिक को जानकारी दी। उन्होंने सिपाही का वीडियो बनाने के लिए बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


विकास मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगा। आरोप है कि इस पर सिपाही ने विकास को पीटा। इसके बाद चौकी पर ले गया। वहां भी पिटाई की। करीब 45 मिनट तक चौकी में प्रताड़ित करने के बाद छोड़ा। आदित्य ने घटनाक्रम की जानकारी थाना प्रभारी को दी। तब सिपाही ने विकास को चौकी से छोड़ा। थाना प्रभारी ने सिपाही को थाने से अटैच कर दिया। मंगलवार को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed