फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ssp mathura action against three policemen for third degree torture

दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी को दी 'थर्ड डिग्री', हालत बिगड़ी तो पुलिस ने किया यह कारनामा

Fri, 27 Sep 2019 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा/आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा/आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Sep 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
ssp mathura action against three policemen for third degree torture
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा के थाना सुरीर में दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी को थर्ड डिग्री दी गई। जब आरोपी की हालत बिगड़ी तो पुलिस ने बचाव करते हुए पीड़िता के भाइयों के खिलाफ ही जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में एसएसपी ने एक दरोगा और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


ससुराल से पीड़ित महिला मायादेवी पत्नी सुनील अपने मायके सुरीर में रह रही है। कुछ दिन पहले महिला को ससुरालीजन ले गए थे। फिर मारपीट की और बच्चे को मारने की धमकी दी गई। मायके आई महिला ने पति, देवर विवेक, मनोज, लाखन, सुशील निवासी डिफेंस कॉलोनी, आगरा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला सुरीर कोतवाली में दर्ज कराया। 
विज्ञापन


इसके बाद 23 सितंबर को थाना सुरीर के दरोगा जसवंत, सिपाही गौरव और जयवीर ने दबिश देकर आरोपी लाखन को पकड़ लाई। आरोप है कि कोतवाली में लाखन के साथ थर्ड डिग्री इस्तेमाल की गई। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मांट को सौंपी जांच

लाखन की हालत बिगड़ने पर घबराई सुरीर पुलिस ने 24 सितंबर को उसके पिता लालाराम की तहरीर पर मायादेवी के भाई कृष्णबिहारी, श्याम बिहारी, ओमप्रकाश और दो अज्ञातों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। 

बचाव करती दिखी सुरीर पुलिस की करतूत नामजदों ने एसएसपी शलभ माथुर को बताई। एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से दरोगा और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। फिलहाल जांच सीओ मांट अंकुर अग्रवाल को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed