{"_id":"6aae3bb7a5160135d20f07d0","slug":"ssc-exam-internet-outage-delays-first-shift-chaos-erupts-at-khandari-campus-in-agra-up-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी परीक्षा 2026: इंटरनेट अचनाक हुआ ठप, इंतजार करते रहे अभ्यर्थी; खंदारी कैंपस में जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएससी परीक्षा 2026: इंटरनेट अचनाक हुआ ठप, इंतजार करते रहे अभ्यर्थी; खंदारी कैंपस में जमकर हुआ हंगामा
Sat, 19 Sep 2026 01:07 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:07 PM IST
सार
आगरा के खंदारी कैंपस में इंटरनेट कनेक्टिविटी बाधित होने से एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 की पहली शिफ्ट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी। परीक्षा में देरी और दूसरी शिफ्ट को लेकर स्पष्ट जानकारी न मिलने पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया, जिसके बाद पहली शिफ्ट की परीक्षा शुरू कराई गई।
विज्ञापन
खंदारी कैंपस में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 की परीक्षा के दौरान शनिवार को खंदारी कैंपस में इंटरनेट कनेक्टिविटी बाधित होने से अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षा केंद्र पर पहली शिफ्ट के अभ्यर्थी काफी देर तक परीक्षा शुरू होने का इंतजार करते रहे। वहीं दूसरी शिफ्ट के अभ्यर्थियों को भी स्थिति को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलने से नाराजगी बढ़ गई।
इंटरनेट नहीं चलने की वजह से कंप्यूटर आधारित परीक्षा शुरू नहीं हो सकी। इससे परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया। काफी देर तक स्थिति बनी रही। अभ्यर्थी परीक्षा कराने या स्थिति स्पष्ट करने की मांग करते रहे।
बताया गया कि हंगामे के बाद काफी देर से पहली शिफ्ट की परीक्षा शुरू कराई जा सकी। दूसरी शिफ्ट के अभ्यर्थियों को परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन
एसएससी की सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 16 से 26 सितंबर तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।