फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sri Krishna Janmashtami will be celebrated in Agra on August 24

आगरा में 24 अगस्त को मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 26 साल बाद एक साथ तीन योग

Tue, 20 Aug 2019 04:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Aug 2019 04:35 AM IST
विज्ञापन
Sri Krishna Janmashtami will be celebrated in Agra on August 24
जन्माष्टमी पर बन रहे तीन योग
ताजनगरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 24 अगस्त को मनाई जाएगी। 26 साल बाद जन्माष्टमी पर एक साथ तीन शुभ योग बन रहे हैं। मंदिरों में लला के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार में भी पालने और खिलौने सज गए हैं।
विज्ञापन

 
ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने बताया कि जन्माष्टमी 24 अगस्त (शनिवार) को मनाई जाएगी। इस बार एक साथ तीन शुभ योग बन रहे हैं। ये हैं गजकेसरी योग, शिवराज योग और दामिनी योग। 
विज्ञापन


अष्टमी पर लला के जन्म के समय रोहणी नक्षत्र होगा, सूर्य सिंह राशि में और चंद्रमा उच्च राशि वृषभ में होंगे। इस शुभ घड़ी में अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग बनेंगे। ये अतिशुभ हैं। इन्हीं के कारण बृहस्पति उदय तथा शुक्र मार्गी होने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर मथुरा में बिखरेंगे देश की सांस्कृतिक विरासत के रंग, तीन दिन तक होंगे कार्यक्रम

मथुरा में दो दिन जन्माष्टमी

चैतन्य हरिचितजी महाराज ने बताया कि रोहिणी नक्षण 24 को रहेगा, इसी तारीख को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस्कॉन मंदिर के अरविंद स्वरूप दास ने भी यही बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 24 को मनाई जाएगी। 

हालांकि मथुरा में जन्माष्टमी 23 और 24 दोनों दिन मनाई जाएगी। वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर में 23 को मनाई जाएगी। राधा दामोदर मंदिर, राधा रमण मंदिर एवं इस्कॉन मंदिर में 24 को मनाई जाएगी। 

इस्कॉन मंदिर में तीन दिन तक चलेगा महोत्सव

आगरा के कमला नगर स्थित इस्कॉन मंदिर में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर के अरविंद स्वरूप दास ने बताया कि मंदिर में 23 अगस्त को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, रचनात्मक लेखन, कला प्रतियोगिता, बिना आग के खाना बनाना, 24 अगस्त दिन शनिवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 

वहीं 25 अगस्त दिन रविवार को भजन प्रतियोगिता और लड्डू गोपाल शृंगार किया जाएगा। कार्यक्रम की जिम्मेदारी इंस्कॉन के भक्तों को सौंप दी गई है। अरविंद स्वरूप दास ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। 

जन्माष्टमी: कान्हा की पोशाक बना रहे मुस्लिम समाज के लोग, देखिए साझा विरासत की तस्वीरें

श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल की ओर से बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में 22 से 25 अगस्त तक जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में आमंत्रण पत्रिका के विमोचन के दौरान दी गई। 

मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि 22 अगस्त को मेहंदी प्रतियोगिता, 23 अगस्त को भव्य निशान यात्रा, 24 अगस्त को फूल बंगला व भजन संध्या और 25 अगस्त की शाम रसोई का दिव्य आयोजन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed