{"_id":"61360435d14282438844d069","slug":"sri-krishna-janmabhoomi-case-next-hearing-20-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण: श्रीकृष्ण विराजमान में फिर टली सुनवाई, अदालत ने दी नई तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण: श्रीकृष्ण विराजमान में फिर टली सुनवाई, अदालत ने दी नई तारीख
Tue, 07 Sep 2021 12:17 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:17 AM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मामले में जिला जज की अदालत में इस वाद पर रिवीजन में सुनवाई चल रही है लेकिन अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री द्वारा श्रीकृष्ण विराजमान का भक्त बनकर किए गए दावे की स्वीकारोक्ति के मुद्दे पर चल रही सुनवाई एक बार फिर टल गई। जिला जज की अदालत अब इसकी सुनवाई 20 सितंबर को करेगी।
सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान से संबंधित जमीन के लिए वाद न्यायालय में प्रस्तुत किया था। यह वाद सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत ने स्वीकार नहीं किया। जिसके बाद उनके द्वारा वाद को जिला जज की अदालत में प्रस्तुत किया गया। जिला जज की अदालत में इस वाद पर रिवीजन में सुनवाई चल रही है लेकिन अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। सोमवार को इस केस की सुनवाई जिला जज विवेक संगल द्वारा की जानी थी लेकिन अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। डीजीसी शिवराम तरकर ने बताया कि अब इस केस में सुनवाई के लिए अदालत ने 20 सितंबर तय की है।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण: उपासना स्थल अधिनियम पर मुस्लिम पक्ष ने दिया प्रत्युत्तर, एक सितंबर को अगली सुनवाई