फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sri Krishna Janmabhoomi Case News One More Lawsuit Filed In Mathura Court

श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण: मथुरा की अदालत में एक और वाद दर्ज, दो अप्रैल को होगी सुनवाई

Wed, 03 Mar 2021 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Mar 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sri Krishna Janmabhoomi Case News One More Lawsuit Filed In Mathura Court
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर और पास में स्थित शाही मस्जिद ईदगाह, मथुरा। - फोटो : अमर उजाला

मथुरा की अदालत में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के कटरा केशव देव स्थित 13.37 एकड़ जमीन पर मालिकाना हक को लेकर एक और वाद दर्ज हो गया है। इस पर सुनवाई के लिए अदालत ने दो अप्रैल की तारीख तय कर दी है। इस मामले में भी उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड सहित चार को प्रतिवादी बनाया गया है। इन्हें समन जारी होंगे। 

विज्ञापन


अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सिविल जज सीनियर डिवीजन नेहा बनोदिया की अदालत में वाद दायर किया था। उन्होंने खुद को ठाकुर केशवदेवजी का भक्त बताते हुए उक्त जमीन पर मालिकाना हक मांगा है। साथ ही उक्त जमीन को लेकर वर्ष 1967 में हुए समझौते को निरस्त करने की मांग की गई है। 
विज्ञापन


वादी के अधिवक्ता दीपक शर्मा ने बताया कि मंगलवार को अदालत में केस दर्ज कर लिया गया है। केस की अग्रिम सुनवाई दो अप्रैल को होगी। इस मामले में उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, शाही मस्जिद ईदगाह ट्रस्ट, श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान और श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट को प्रतिवादी बनाया गया है। इन्हें नोटिस जारी होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे जिला जज की अदालत
इधर, श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर के समीप स्थित शाही ईदगाह मस्जिद में लगे पत्थरों को हटाने का आरोप लगाकर अदालत से स्टे मांगने वाले दावे के पक्षकार एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह मंगलवार को जिला जज यशवंत कुमार मिश्रा की अदालत पहुंचे। अदालत ने रिवीजन को खारिज कर दिया। 

इससे पूर्व रिवीजन में पहुंचे पक्षकार की सीनियर सिविल जज की अदालत में सुनवाई हो चुकी है और अग्रिम सुनवाई के लिए नौ मार्च की तारीख तय है। पक्षकार ने बताया कि जिला जज की अदालत में उन्होंने अपना पक्ष रखा। अदालत ने देर शाम तक कोई निर्णय नहीं दिया। 

इससे पूर्व श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन समिति के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह का दावा अदालत में दर्ज हो चुका है। इनसे पहले सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री की ओर से श्रीकृष्ण विराजमान को वादी बनाया गया। इस मामले की प्रकीर्ण वाद में जिला जज की अदालत में सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed