{"_id":"5864165e4f1c1b435ceeb845","slug":"spsp","type":"story","status":"publish","title_hn":" अरिदमन को दिया मौका, प्रेम सिंह बघेल को रोका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरिदमन को दिया मौका, प्रेम सिंह बघेल को रोका

Updated Thu, 29 Dec 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वि.स.क्षेत्र घोषित प्रत्याशी
दक्षिण - क्षमा जैन सक्सेना
उत्तर - कुंदनिका शर्मा
छावनी - चंद्रसेन टपलू
आगरा ग्रामीण - राकेश धनगर
सीकरी - राम निवास शर्मा
फतेहाबाद - डा. राजेंद्र सिंह
बाह - अरिदमन सिंह
खेरागढ़ - पक्षलिका सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा।
समाजवादी पार्टी में टिकटों पर मचे घमासान के बीच पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को जो सूची जारी की, उसमें आगरा की नौ विधान सभा सीटों में से आठ पर नाम घोषित कर दिए गए। इनमें बाह से एक बार फिर मौजूदा विधायक राजा अरिदमन सिंह को मौका दिया गया है। इससे पूर्व जारी की गई सूची में भी आठ उम्मीदवारों के नाम थे लेकिन उनमें बाह को खाली छोड़ा गया था। इस बार भी नाम आठ ही हैं लेकिन अब एत्मादपुर को खाली छोड़ा गया है। यहां से पहले प्रेम सिंह बघेल को उम्मीदवार घोषित किया गया था। नई सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया गया है।
आगरा में ये टिकट काफी उठापटक के बाद फाइनल किए गए हैं। बता दें, महानगर में दक्षिण विधानसभा सीट से सबसे पहले राज्य महिला आयोग की सदस्य रोली तिवारी को टिकट दी गई थी। बाद में उनकी टिकट काटकर पार्षद क्षमा जैन सक्सेना को दे दी गई। खेरागढ़ और फतेहपुर सीकरी के उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद टिकट होल्ड किए गए थे। बाद में फतेहपुर सीकरी सीट पर रामनिवास शर्मा के नाम की घोषणा हुई तो खेरागढ़ सीट पर पक्षालिका सिंह पर दांव खेला गया था।
एत्मादपुर को होल्ड किया गया है। शेष सभी सीटों पर वही चेहरे हैं, जो पहले उतारे गए थे। उल्लेखनीय है कि पूर्व कबीना मंत्री अरिदमन सिंह की पत्नी पक्षालिका सपा के टिकट पर 2012 में खेरागढ़ सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं। इसमें उन्हें हार मिली थी। इसके बाद 2014 में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ीं थी। इसमें भी हार का मुंह देखना पड़ा था।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव का कहना है कि आगरा में सभी सीटों पर प्रत्याशियों का एलान पहले हो चुका था। बाह सीट पर राजा अरिदमन सिंह सपा के वर्तमान विधायक हैं। आज उनके नाम की घोषणा की गई है।
तो एत्मादपुर से फिर कौन
नई सूची में एत्मादपुर से उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया गया है। इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीति के जानकारों में कुछ का कहना है कि कांग्रेस से संभावित गठबंधन के चलते इस सीट पर फैसला नहीं लिया गया है। हो सकता है गठबंधन होने की सूरत में सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी जाए। कुछ लोगों का कहना है कि इस सीट पर अभी विचार चल रहा है। जल्द ही नाम तय कर दिया जाएगा। देखना यह है कि मौका प्रेम सिंह बघेल को ही दिया जाता है या किसी और को।
सीएम की सूची में किसका नाम
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तीन दिन पहले ही उम्मीदवारों की सूची सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को सौंपी थी। तब माना जा रहा था कि आगरा में भी कई उम्मीदवार बदले जा सकते हैं। सीएम खेमे के लोग इसका दावा कर रहे थे। यहां कई उम्मीदवार शिवपाल यादव के करीबी बताए जाते हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि सीएम उनका पत्ता काटना चाहते हैं लेकिन नई सूची में नया कुछ नहीं है। अब सवाल यह चल रहा है कि सीएम की सूची में किसका नाम था।