{"_id":"5e3458678ebc3e4b0658af5e","slug":"spotrs-meet-kasganj-news-agr42732514","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक वर्ग में प्रदीप और बालिका वर्ग में मधू ने लगाई सबसे तेज दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक वर्ग में प्रदीप और बालिका वर्ग में मधू ने लगाई सबसे तेज दौड़
कासगंज के पटियाली में खेलकूद प्रतियोगिता में बॉल को उछालकर बॉलीवाल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते
- फोटो : KASGANJ
Link Copied
कासगंज। युवा कल्याण विभाग के द्वारा खंड स्तरीय ओपिन खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन विकास खंड पटियाली के राजा रिजौला में खेल के मैदान पर किया गया। खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद कुमार यादव एवं अन्य अतिथियों ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन
बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रदीप कुमार, 400 मीटर दौड़ में कृष्णवीर सिंह, 800 मीटर दौड़ में किशनवी, 1500मीटर दौड़ में पवन कुमार, गौलाफैंक में शिवम प्रथम रहे। वहीं बालिका वर्ग 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में मधू, 400 मीटर दौड़ में रचना, 800 मीटर दौड़ में सिमरन एवं गौला फैंक में दीक्षा प्रथम रहीं। लंबी कूद बालिका वर्ग में आरती विजयी रहीं। कबड्डी बालिका वर्ग में सरोजदेवी उमा विद्यालय की टीम विजेता रही, जबकि बालक वर्ग कबड्डी में राजारिजौला के विद्यालय की टीम विजेता रही। बालक वर्ग वालीबाल में रानी डामर की टीम विजयी रहीं। निर्णायक की भूमिका में सत्यप्रकाश, प्रमोद कुमार एवं शेरसिंह ने निभाई। इस दौरान सुनील कुमार सिंह, समर सिंह, सरोजदेवी, वृजेश कुमार, दिलीप सिंह, प्रवीन कुमार, पुत्तूसिंह, समरवीर सिंह, शोभित तोमर आदि मौजूद रहे।
कासगंज के पटियाली में खेलकूद प्रतियोगिताओं का फीता काटकर शुभारंभ करते अतिथि- फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।