{"_id":"5fef5d908ebc3e433b758105","slug":"sports-mainpuri-news-agr474543855","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाहल ने विक्रम क्लब को आठ रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाहल ने विक्रम क्लब को आठ रन से हराया
विज्ञापन
क्रिश्चियन मैदान में आयोजित मैच में खेलते खिलाड़ी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर के क्रिश्चियन मैदान पर आयोजित स्व. सुधींद्र देव शुक्ल स्मृति अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को बरनाहल और विक्रम क्लब के बीच मैच खेला गया। बरनाहल ने विक्रम क्रिकेट क्लब को आठ रन से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
शुक्रवार को बरनाहल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट खोकर 147 रन बनाए। टीम की तरफ से विपुल ने 39, हिमांशु ने 24 और राघवेंद्र ने 20 रन बनाए। विक्रम क्लब की ओर से गोविंद तोमर ने तीन, साहिल और मधुकर ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्रम क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 24.3 ओवर में 139 रन ही बना सकी। बरनाहल की ओर से विपुल ने तीन, अजय और वेदांत ने दो-दो विकेट लिये। मैच में अंपायरिंग प्रबल प्रताप सिंह व शिवम गुप्ता, स्कोरिंग विक्की शुक्ला ने की।
इस अवसर पर एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. बीके सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीन भंसाली, देवेश चतुर्वेदी, आलोक गुप्ता, सुनील शुक्ला, पंकज राठौर, आरजू सक्सेना, मोहित प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे। शनिवार को रॉयल क्रिकेट क्लब और शिव क्रिकेट क्लब के बीच मैच सुबह 9.30 बजे से खेला जाएगा। यह जानकारी एमसीए सचिव बीडी शुक्ला ने दी।