{"_id":"5e6bc6cd8ebc3ea7c7356017","slug":"sports-field-not-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4335549194","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल प्रतिभाओं को नहीं मिल सका पंचायतों का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल प्रतिभाओं को नहीं मिल सका पंचायतों का साथ
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले की खेल प्रतिभाओं को उड़ान देने के लिए गांव-गांव खेल मैदान विकसित करने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी प्रधान और सचिवों को पत्र जारी कर मैदान के लिए भूखंड चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने के आदेश दिए थे लेकिन ये पूरी योजना लापरवाही की भेंट चढ़ गई। प्रधान और सचिवों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
मैनपुरी की 552 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की सैकड़ों बीघा भूमि अनुपयोगी पड़ी हुई है। इस भूमि को खेल मैदान के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई थी। शासन की मंशा के अनुरूप मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा ने सभी प्रधान और सचिवों को दो माह पहले जारी आदेश में जल्द से जल्द मैदान के लिए भूखंड को चिह्नित कर प्रस्ताव पंचायत राज विभाग को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था। लेकिन इस ओर पंचायतों ने ध्यान ही नहीं दिया। ऐसे में दो माह बाद भी गांव-गांव खेल मैदान के लिए भूमि तक का चिह्नांकन नहीं हो सका। प्रशासन ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया, जिससे खेलों को बढ़ावा देने की ये योजना पूरी तरह फ्लॉप हो गई।
युवक और महिला मंगल दल भी परेशान
खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा युवक व महिला मंगल दलों का गठन किया गया है। इन दलों की जिम्मेदारी है कि वे खेलों का आयोजन करने के साथ ही युवा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने में मदद करें। इसके लिए विभाग की ओर से खेल किट भी उपलब्ध कराई गई हैं। लेकिन मैदान न होने के कारण मंगल दल भी परेशान हैं। क्योंकि बिना मैदान के प्रतिभा और खेल किट सब बेकार साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
कितनी ग्राम पंचायतों ने मैदान चिह्नित किए इसकी जानकारी की जाएगी। सचिवों से जवाब मांगा जाएगा कि क्या कारण रहा कि उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया जो भी समस्या आएगी उसे दूर कराया जाएगा।
नगेंद्र शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी।