{"_id":"5e1dfac38ebc3e4aee433009","slug":"sport-wollyball-mainpuri-news-agr424793996","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने किया विजेता ट्राफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने किया विजेता ट्राफी पर कब्जा
विज्ञापन
14एमएनपी-17-स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बालिका वॉलीबाल में विजेता स्पोट्र्स कॉलेज गोर
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश वॉलीबाल संघ के समन्वयक से आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता ट्राफी पर स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने कब्जा कर लिया। फाइनल मुकाबले में गोरखपुर ने सीधे सेटों में लखनऊ हॉस्टल को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। समापन एवं पुरस्कार वितरण विधायक सदर इटावा सरिता भदौरिया एवं जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप चौहान ने किया।
मंगलवार को राजकीय स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने लखनऊ हॉस्टल को 25-12, 25-14, 25-7 के अंतर से पराजित कर विजेता ट्राफी अपने नाम की। इससे पूर्व तीसरे स्थान के लिए हुए संघर्ष पूर्ण मुकाबले में वाराणसी मंडल ने आगरा मंडल को 24-26, 25-16, 25-16, 23-25, 15-9 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। सुबह खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने वाराणसी मंडल को 25-6, 25-20, 25-12 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में लखनऊ हॉस्टल ने आगरा मंडल को 25-15, 25-11, 25-16 के अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। समापन पर विधायक सरिता भदौरिया और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने विजेता स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और उपविजेता लखनऊ हॉस्टल की टीम को ट्राफी और खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। लखनऊ हॉस्टल की कोच पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी साधना सिंह, स्पोर्ट्स कॉलेज की कोच रीवा सिंह व उप्र वालीबाल संघ के महासचिव सुनील तिवारी को भी सम्मानित किया गया। विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि खेल हमारे शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। खेलों से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने विजेता टीम को बधाई और अन्य टीमों से और अधिक अभ्यास करने की अपील की।
ये लोग रहे मौजूद
समापन अवसर पर आरएसओ आगरा सुनील चंद्र जोशी, प्रभारी क्रीड़ाधिकारी एसएस चौहान, उपक्रीड़ाधिकारी संजीव वर्मा, वॉलीबाल कोच धीरेंद्र सिंह, प्रवेंद्र यादव, गौरव त्यागी, वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौहान, राघवेंद्र दुबे, पंकज राठौर, धीरू राठौर, शेर सिंह भदौरिया, अजयपाल सिंह, रामभान तोमर, प्रदीपराज, शैलू चौहान, रामनरेश सिंह चौहान, जयदीप चौहान, सौरभ चौहान, मुकेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।