फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sport, cricket, match

इटावा ने मैनपुरी को 8 विकेट से हराया

Tue, 14 Jan 2020 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
sport, cricket, match
14एमएनपी-19-रेलवे मैदान रठेरा में चल रहे क्रिकेट में इटावा के गौतम को मैन ऑफ द मैच देते समाजसेवी संजी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। रेलवे मैदान रठेरा पर खेली जा रही दीपू यादव जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को इटावा स्टेडियम और कृष्णा क्लब मैनपुरी के मध्य मैच खेला गया। इसमें इटावा स्टेडियम ने आठ विकेट से जीत हासिल की। इटावा के गौतम को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

कृष्णा क्लब मैनपुरी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन इटावा के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के कारण कृष्णा क्लब के खिलाड़ी एक के बाद पवेलियन वापस लौटते रहे और 17.4 ओवर में पूरी टीम मात्र 64 रन ही बना सकी। इटावा की तरफ से गेंदबाज गौतम ने तीन, विजय व हिमांशु ने दो-दो और लकी ने एक विकेट प्राप्त किया। दो खिलाड़ी रन आउट किए गए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटावा की टीम ने मात्र 9.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। टीम की तरफ से रवि ने 19 व लकी ने 15 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

कृष्णा क्लब मैनपुरी के गेंदबाज शिवम ने दो विकेट प्राप्त किए। इटावा के गौतम को समाज सेवी संजीव यादव ने मैनआफद मैच का पुरस्कार प्रदान किया। कर्मवीर व अलकेश यादव ने अंपायर की भूमिका निभाई, स्कोरिंग पवन यादव ने, गौरव यादव व अजीत यादव ने कमेंट्री की। जुगल किशोर यादव, राघवेंद्र यादव, सुधीर यादव, पप्पू यादव, विनय यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed