फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Spoken vocal about undeclared electric bowl in Tundla

टूंडला में अघोषित विद्युत कटोती को लेकर सपा हुई मुखर

Tue, 01 Jun 2021 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Spoken vocal about undeclared electric bowl in Tundla
टूंडला (फिरोजाबाद)। नगर में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती को लेकर समाजवादी पार्टी मुखर हो गई है। मंगलवार को सपा नेताओं ने जेई को ज्ञापन सौंपकर जनहित में अघोषित विद्युत कटौती को बंद किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जेई अशोक कुमार को दिए ज्ञापन में सपा विधानसभा अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह, नगर अध्यक्ष मोहम्मद फहीम ने कहा कि नगर में हो रही अघोषित विद्युत कटौती से नगरवासी खासे परेशान हो रहे हैं। कटौती कभी भी कर दी जाती है। सपा नेता अशोक यादव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि कटौती के चलते लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। बच्चे और बीमार बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टूंडली फीडर से सर्वाधिक कटौती की जाती है, जिस पर अंकुश लगाया जाए। ज्ञापन देने वालों में अजब सिंह यादव, अभिषेक यादव, ओम प्रकाश दिवाकर, नितिन श्रीवास्तव आदि हैं।
विज्ञापन

फोटो-अघोषित बिजली कटौती से लोग हुए परेशान
टूंडला। भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। मंगलवार को सुबह से शाम तक कई घंटे की कटौती से नगरवासी खासे परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून शुरू होते ही जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे ही नगर में अघोषित विद्युत कटौती हो रही है। दिन हो रात हो कभी भी घंटों के हिसाब से कटौती की जा रही है। कटौती के चलते पेयजल का गंभीर संकट पैदा हो जाता है। नगरवासियों ने विभागीय अधिकारियों से नगर में हो रही अघोषित विद्युत कटौती को बंद किए जाने की मांग की है।

तीन घंटे बंद रहा गांधी पार्क बिजली घर
फिरोजाबाद। जाटवपुरी चौराहा के समीप हाईटेंशन लाइन में खराबी आने के कारण शहर के प्रमुख गांधी पार्क बिजली घर बंद हो गया। बिजली घर बंद होने से मंगलवार को शाम को चार बजे से सात बजे तक नई बस्ती, छिगांमल का बाग, स्टेशन रोड, आगरा गेट, सदर बाजार सहित कई अन्य मोहल्लों की बिजली चली गई जो करीब तीन घंटे से अधिक समय तक बाधित रही। अवर अभियंता धर्मेंद्र ने बताया कि तकनीकि खराबी आने के कारण सप्लाई बाधित हुई है। उसको ठीक कराने की कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही बिजली आपूर्ति को सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed