{"_id":"69e12fb589d112a17e06b564","slug":"speeding-truck-runs-over-biker-businessman-dies-during-treatment-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार व्यापारी को रौंदा, इलाज के दौरान मौत; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार व्यापारी को रौंदा, इलाज के दौरान मौत; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
Fri, 17 Apr 2026 12:21 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:21 AM IST
सार
घायल व्यापारी को एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
व्यापारी का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार के 100 फीट मार्ग पर बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार व्यापारी को रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
शिवानी धाम फेज द्वितीय निवासी मृतक अंकुर वर्मा 35 की खंदौली क्षेत्र के पोइया चौराहे पर ज्वेलर्स की दुकान है। उनके परिवार में तीन साल की बेटी श्रेया और आठ माह का बेटा कृष्ण हैं। पत्नी तमन्ना ने बताया कि वह दोपहर 12 बजे पोइया स्थित दुकान के लिए निकले थे। इसी दौरान टेढ़ी बगिया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इनसे पहले उनके दो भाई आशु वर्मा और प्रिंस वर्मा तथा पिता जगमोहन वर्मा का भी निधन हो चुका है। इस घटना के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।