{"_id":"667d8f3675befe5c1e007dbb","slug":"speeding-fortuner-car-blows-up-auto-two-youths-killed-two-injured-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने ऑटो को उड़ाया, दो युवकों की मौत...दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने ऑटो को उड़ाया, दो युवकों की मौत...दो घायल
Thu, 27 Jun 2024 09:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 27 Jun 2024 09:41 PM IST
सार
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने एक ऑटो को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में फॉर्च्यूनर गाड़ी ने ऑटो में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में चालक के पास आगे बैठे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। ऑटो भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना बुधवार रात 3 बजे की है। ताजगंज खैराती टौला के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही फॉर्च्यूनर गाड़ी ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही ताजगंज के गुम्मट निवासी प्रमोद कुमार 25 और एटा निवासी सोनू 22 की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोर से लगी थी कि फॉर्च्यूनर गाड़ी का आगे वाला पहिया निकल गया। ऑटो व गाड़ी के चालक दोनों मौके से फरार हो गए।
ऑटो एक साइड से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रमोद बुधवार रात को काम खत्म करने के बाद अपने दोस्त अभिषेक के साथ बिजली घर खाना खाने गया था। रात करीब 3 बजे दोनों ऑटो से घर वापस आ रहे थे। प्रमोद चालक के बगल में बैठा था। अभिषेक पीछे तीन सवारियों के साथ बैठा था। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सोनू आगरा घूमने के लिए आया था। वह एक परिचित के पास ताजगंज जा रहा था।
विज्ञापन
ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दोनों चालकों की तलाश की जा रही है।
यातायात पुलिस ने हाइवे पर हादसे में 6 लोगों की जान चली जाने के बाद ऑटो के खिलाफ अभियान चलाकर आगे वाली सीटें हटवाई थी। इसके बाद फिर से वहीं हालात हो गए।