फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Speed trial conducted on third line amid incomplete preparations speed of train could not reach 120 km

UP News: अधूरी तैयारियों के बीच थर्ड लाइन पर हुआ स्पीड ट्रायल,  120 किमी तक नहीं पहुंच पाई ट्रेन की स्पीड

Sat, 03 Aug 2024 02:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Aug 2024 02:13 PM IST
सार

मथुरा जंक्शन से बाद स्टेशन तक थर्ड लाइन पर अधूरी तैयारियों के बीच ट्रेन का स्पीड ट्रायल किया गया। इंजीनियरिंग विभाग का कॉशन होने की वजह से ट्रेन की स्पीड 120 किमी तक नहीं पहुंच पाई।
 

विज्ञापन
Speed trial conducted on third line amid incomplete preparations speed of train could not reach 120 km
थर्ड लाइन पर अधूरी तैयारियों के बीच ट्रेन का स्पीड ट्रायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेनों के बेहतर संचालन के लिए शुक्रवार को मथुरा जंक्शन से बाद स्टेशन तक थर्ड लाइन पर अधूरी तैयारियों के बीच ट्रेन का स्पीड ट्रायल किया गया, लेकिन इंजीनियरिंग कॉशन होने की वजह से ट्रेन की स्पीड 120 किमी तक नहीं पहुंच पाई। ट्रेन 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से थर्ड लाइन पर दौड़ी।
विज्ञापन


 

शुक्रवार को पलवल से कीठम तक डाली गई थर्ड लाइन का निरीक्षण करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता एके अग्रवाल निरीक्षण यान से मथुरा जंक्शन पहुंचे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ यान से थर्ड लाइन की ओएचई लाइन का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही यान में सवार होकर थर्ड लाइन पर जंक्शन से बाद स्टेशन तक ट्रेन का स्पीड ट्रायल किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

थर्ड लाइन पर 120 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया जाना था, लेकिन इंजीनियरिंग विभाग का कॉशन होने की वजह से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक ही ट्रायल हो पाया। अधिकारियों के मुताबिक ट्रायल काफी हद तक सफल रहा। स्टेशन निदेशक संजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पलवल से कीठम स्टेशन तक थर्ड लाइन डालने का काम पूरा हो चुका है। आने वाले दिनों में कीठम से भांडई स्टेशन तक थर्ड लाइन को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। इसके लिए जरूरी विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

 
विज्ञापन

काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन पहले से बेहतर हो जाएगा। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। तीनों लाइन पर एक साथ ट्रेनों का संचालन करने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। इसका पूरा फायदा रेल यात्रियों को मिलेगा। अगर एक लाइन बाधित भी होगी तो अन्य दोनों लाइनों पर ट्रेन का संचालन किया जा सकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed