{"_id":"573397154f1c1be24c919b4d","slug":"speed-of-gatiman-may-increses","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो बढ़ जाएगी गतिमान की गति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो बढ़ जाएगी गतिमान की गति
अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 12 May 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
गतिमान एक्सप्रेस
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस की ‘गति’ कुछ और तेज हो सकती है। रेल विभाग स्पेनिश ट्रेन टेलगो का ट्रायल मथुरा-पलवल रूट पर कर रहा है। इस रूट पर टेलगो को 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ाने की तैयारी है। इस ट्रायल के लिए ट्रैक की स्पीड को और बढ़ाया है। इसका फायदा इसी रूट से होकर आगरा कैंट पहुंचने वाली गतिमान एक्सप्रेस को भी मिलेगा। उसकी गति 100 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 90 किमी. प्रति घंटे हो जाएगी।
बता दें, देश की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस का संचालन पांच अप्रैल को निजामुद्दीन (दिल्ली) से आगरा कैंट के बीच शुरू किया गया था। इसकी निर्धारित समयावधि 100 मिनट है। लेकिन कई दफा ट्रेन निर्धारित समय से दो से तीन मिनट तक पहले भी कैंट आ चुकी है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, ट्रायल के वक्त निर्धारित समय सीमा 90 मिनट रखी गई थी, लेकिन बाद में इसे 100 मिनट कर दिया गया। कई स्थानों पर गतिमान अब भी 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती है, जबकि कई जगह उसकी स्पीड 100 किमी प्रति घंटा रहती है। अब रेलवे स्पेनिश ट्रेन टेलगो के हल्के कोच वाली गाड़ी का ट्रायल मथुरा-पलवल रूट पर करने जा रहा है। पिछले दिनों आरडीएसओ ने भी रूट का परीक्षण किया था। बुधवार को कार्यवाहक डीआरएम एसपी सिंह ने भी टेलगो के ट्रायल के मद्देनजर मथुरा-पलवल रूट का निरीक्षण किया। रेलवे अधिकारियों की मानें तो इसी माह ट्रायल संभव है।