Corona Update: मथुरा में डराने लगी कोरोना की रफ्तार! एक दिन में मिले 13 संक्रमित
कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि संभावित खतरे को देखते हुए सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के आदेश दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर है। बृहस्पतिवार को एक साथ 13 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। साल में पहली बार है जब एक साथ 13 पॉजिटिव केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारियों में जुट गया है।
व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए गए आदेश
कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि संभावित खतरे को देखते हुए सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के आदेश दिए गए हैं। बीते एक सप्ताह से लगातार पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। बुधवार को जनपद में चार पॉजिटिव केस मिले जबकि बृहस्पतिवार को एक साथ 13 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
जानें कहां मिले, कितने मामले
छाता निवासी महिला और पुरुष, महावन में पुरुष, शाहपुर में युवती, उसफार में 12 वर्षीय बालक, गोर्वधन में वृद्ध, बाढ़पुरा मथुरा में व्यक्ति, अहीरपाड़ा वृंदावन में युवक, जिला जेल में युवक, मथुरा शहर में व्यक्ति, मोहन नगर कॉलोनी में युवक और लक्ष्मीनगर में एक युवती और महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है।
24 हुई एक्टिव केस की संख्या
सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने बताया कि एक्टिव केस बढ़कर 24 हो गए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। ऐतिहात के तौर पर मंदिरों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर रैंडम सैंपलिंग की जा रही है। जनपद में सात ऑक्सीजन प्लांट हैं जिन पर समुचित व्यवस्थाएं हैं। वहीं सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी ऑक्सीजन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है।