{"_id":"617b085025e43829d45eaa17","slug":"special-train-for-diwali-agra-news-agr513061017","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर स्पेशल ट्रेनों में जोड़े जा सकते हैं अनारक्षित कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर स्पेशल ट्रेनों में जोड़े जा सकते हैं अनारक्षित कोच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। त्योहारी सीजन में स्पेशल ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची के चलते पूर्व-मध्य रेलवे ने 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के सेकेंड सिटिंग को साधारण कोच में बदला है। स्लीपर कोचों में बढ़ती वेटिंग के चलते अतिरिक्त कोच भी जोड़े जा रहे हैं। आगरा मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग है। यहां भी यह सुविधा मिल सकती है।
अधिकांश ट्रेनों में अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से ही कन्फर्म सीट मिलना टेढ़ी खीर हो गया है। ऐसे में पूर्व-मध्य रेलवे ने व्यस्ततम 13 जोड़ी ट्रेनों में अनारक्षित कोच जोड़े हैं। इन ट्रेनों में जयनगर-पटना, धनबाद-पटना इंटरसिटी, सहरसा पाटलिपुत्र स्पेशल समेत 13 ट्रेनें हैं। इससे त्योहार पर यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसी तरह पूर्वोत्तर रेलवे ने स्लीपर कोचों में लंबी वेटिंग के कारण अतिरिक्त कोच जोड़े हैं। आगरा मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों को राहत देने के लिए अतिरिक्त कोच और स्पेशल ट्रेनों में अनारक्षित कोच की सुविधा दी जा सकती है। रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य राजकुमार शर्मा, रिंकू अग्रवाल का कहना है कि ट्रेनों में किराया महंगा होने के बाद भी सीट नहीं मिल पा रही है। रेलवे को अतिरिक्त कोच और अनारक्षित कोच भी जोड़ने चाहिए। इस संबंध में आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि अभी इस संबंध में कोई आदेश नहीं आया है। ट्रेनों की स्थिति के अनुसार कोच बढ़ाए जा सकते हैं।