फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Special train begins from Tanakpur of Uttarakhand to Mathura

Mathura: देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी श्रीकृष्ण की नगरी, मथुरा से टनकपुर के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू

Wed, 19 Oct 2022 06:57 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Oct 2022 06:57 AM IST
सार

त्याहोरों पर मथुरा से बरेली, पीलीभीत और उत्तराखंड जाने वालों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने मथुरा से टनकपुर के लिए स्पेशन ट्रेन शुरू की है। यह ट्रेन 15 नवंबर तक चलेगी।  

विज्ञापन
Special train begins from Tanakpur of Uttarakhand to Mathura
टनकपुर रेलवे स्टेशन - फोटो : amar ujala

विस्तार

रेलवे ने भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा को देव भूमि उत्तराखंड से सीधे जोड़ दिया है। टनकपुर-मथुरा के बीच 20 अक्तूबर से स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। अनारक्षित ट्रेन का संचालन फिलहाल 15 नवंबर तक के लिए तय किया गया है।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर मुख्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार टनकपुर-मथुरा के बीच त्योहारों पर भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 20 अक्तूबर से चलेगी। ट्रेन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बड़ी संख्या में महाराष्ट्र में काम करने वाले उत्तराखंड और नेपाल के लोग मथुरा होते हुए अपने घरों को बसों से जाते हैं। अब तक मथुरा से टनकपुर के लिए सीधे ट्रेन नहीं थी। ट्रेन का लाभ कुछ समय के लिए मथुरा के लोगों को मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए मिल सकेगा। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन चलाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल एक्सप्रेस की समय सारणी

ट्रेन संख्या 05062 :  टनकपुर से सुबह 05:00 बजे प्रस्थान करेगी। पीलीभीत से 05.27 बजे, इज्जतनगर से 06:43 बजे, बरेली जंक्शन से 07:18 बजे, कासगंज से 09:10 बजे, हाथरस सिटी से 10:17 बजे चलकर 11.10 बजे मथुरा कैंट और 11.30 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 05061 : मथुरा जंक्शन 13:45 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद मथुरा कैंट से 13:57 बजे, हाथरस सिटी से 14:30 बजे, कासगंज से 15:40 बजे, बरेली जंक्शन से 17:26 बजे, इज्जतनगर से 17.52 बजे छूटकर 20:15 बजे टनकपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed