फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   special train agra to ahemedabad

दिवाली पर अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन

Fri, 15 Oct 2021 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
special train agra to ahemedabad
आगरा। 25 अक्तूबर से अहमदाबाद के लिए स्पेशल ट्रेन चलने लगेगी। दिवाली पर रेलवे ने कानपुर से अहमदाबाद के लिए सीधी स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू करने की घोषणा की है, जो आगरा फोर्ट होकर निकलेगी। शेड्यूल के मुताबिक ट्रेन नंबर 01905 कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 25 अक्तूबर से 29 नवंबर तक हर सोमवार को दोपहर 3:35 बजे चलेगी। राजस्थान के गंगापुर सिटी स्टेशन रात 11:10 बजे पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 11 बजे यह ट्रेन अहमदाबाद पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 01906 अहमदाबाद से 26 अक्तूबर से 30 नवंबर तक हर मंगलवार को दोपहर 3:05 बजे छूटेगी। देर रात 2:05 बजे गंगापुर सिटी और सुबह 11:55 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन इटावा, टूंडला, आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी, रूपबास, बयाना, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, छायापुरी, आनंद और नाडियाड रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। इसमें पांच जनरल, आठ स्लीपर, आठ एसी तृतीय और एक एसी द्वितीय श्रेणी का कोच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed