फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Special teams have been formed for cleaning and water supply on Bakrid with 24-hour monitoring

UP: बकरीद पर नगर निगम अलर्ट, सफाई से लेकर पानी तक 24 घंटे निगरानी; ये निर्देश दिए गए

Tue, 26 May 2026 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 01:57 AM IST
सार

बकरीद को लेकर आगरा नगर निगम ने सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और जल निकासी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, जबकि अधिकारी 24 घंटे निगरानी और शिकायत निस्तारण के लिए तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
Special teams have been formed for cleaning and water supply on Bakrid with 24-hour monitoring
नगर निगम आगरा

विस्तार

आगरा में बकरीद पर शहर में सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था और जल निकासी के लिए नगर निगम ने विशेष टीमों का गठन किया है। मस्जिदों और ईदगाह के पास सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया। बकरीद पर दोपहर में भी सफाई कराई जाएगी, ताकि किसी तरह की गंदगी न नजर आए।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि सभी संवेदनशील और प्रमुख क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। ईदगाहों, मस्जिदों और आसपास के मार्गों पर अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती की जाएगी। कूड़ा उठान के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं, जो त्योहार के दौरान लगातार कार्य करेंगी। साथ ही जलभराव रोकने के लिए पहले से ही नालों और सीवर लाइनों की सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन


जोनल अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराया जाएगा और पानी की आपूर्ति में व्यवधान न आए, इसके निर्देश दिए गए हैं। पशु अवशेषों के निस्तारण के लिए अलग से व्यवस्थाएं करने को कहा गया है। अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed