{"_id":"5a47b0004f1c1b1f168b6102","slug":"special-tariff-for-student-in-agra-city-bus-service","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः सिटी बसों में मिलेगी ये सुविधा, छात्र-छात्राओं को विशेष रियायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः सिटी बसों में मिलेगी ये सुविधा, छात्र-छात्राओं को विशेष रियायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
सिटी बस
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा की सिटी बसों में अब छात्र-छात्राओं के साथ दैनिक यात्रियों को भी मंथली सीजन टिकट (एमएसटी) की सुविधा मिलेगी। एमएसटी मासिक, त्रैमासिक और छमाही बनाई जा सकेंगी। विद्यार्थियों को विशेष छूट भी मिलेगी।
जेनर्म की ओर से आगरा और मथुरा में 260 महानगर बसों का संचालन किया जा रहा है। आगरा में 150 बसों का संचालन किया जाता है। अकेले महात्मा गांधी मार्ग पर ही 40 से अधिक बसों का संचालन किया जा रहा है।
मंडलायुक्त ने रोजाना इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एमएसटी की सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इस पर जेनर्म का महानगर बस प्रशासन ने परिवहन निगम के साथ मिलकर एमएसटी की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि एमएसटी में हाईस्कूल तक के छात्रों को सबसे ज्यादा रियायत, इंटरमीडिएट तक उससे कम और स्नातक या अन्य कोर्सेज के छात्रों की श्रेणियां बनाई गई हैं। इसी तरह रोजाना बस से नौकरी पर जाने वाले यात्रियों की कैटेगरी भी अलग बनाई जा रही है।

महानगर बस सेवा के एमडी आरपी गिरी ने बताया कि जनवरी में ये सुविधा शहरवासियों को दी जानी शुरू कर देंगे। इसके लिए भगवान टाकीज और मधु नगर स्थित आरएम कार्यालय पर केंद्र बनाए जाएंगे, जहां कि लोग एमएसटी बनवा सकेंगे।
अगले वर्ष जेनर्म को शासन की ओर से छोटी बसें मिल सकती हैं। जेनर्म के अधिकारियों का कहना है कि इस बाबत शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। इस प्रस्ताव पर मंडलायुक्त ने हरी झंडी दी है। नई बसों के आने के बाद पुरानी और मार्कोपोलो बसों को बदल दिया जाएगा।