फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Special rituals will begin in Shiva temples in Agra during month of Sawan Fairs organised in Shiva temples

Sawan 2024: सावन में शिवालयों पर जलाभिषेक का बड़ा महत्व, महादेव मंदिरों पर लगेंगे मेले; होंगे विविध अनुष्ठान

Wed, 17 Jul 2024 02:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Jul 2024 02:20 PM IST
सार

सावन माह में शिवालयों पर जलाभिषेक का बड़ा महत्व होता है। आगरा में महादेव मंदिरों पर मेले लगेंगे। विविध अनुष्ठान होंगे। 

विज्ञापन
Special rituals will begin in Shiva temples in Agra during month of Sawan Fairs organised in Shiva temples
राजेश्वर महादेव मंदिर, आगरा - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के आगरा में श्रावण मास के शुरू होने के साथ ही शिवालयों में विशेष अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। शहर के चारों प्रमुख शिवालयों में मेले लगाए जाएंगे। तीसरे सोमवार को भोले के भक्त शहर की परिक्रमा करेंगे। इस पूरे माह हरियाली तीज, रक्षाबंधन सहित कई तीज त्योहार पड़ते हैं।

विज्ञापन


22 जुलाई को श्रावण के पहले सो्मवार पर राजपुर चुंगी स्थित राजेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक होगा। इस शिवालय पर फतेहाबाद, शमसाबाद तक से भक्तगण दर्शन करने पहुंचते हैं। दूसरे सोमवार को बल्केश्वर महादेव मंदिर पर कांवड़ और जलाभिषेक किया जाता है। इसी सोमवार को भोले बाबा के भक्त नगर की परिक्रमा करने निकलते हैं। 
विज्ञापन


परिक्रमार्थी पूरे नगर का भ्रमण करके चारों महादेव के दर्शन करते हैं। तीसरे सोमवार पर कैलाश महादेव मंदिर पर मेले का आयोजन किया जाता है। यहां भी कांवड़िए सोरों और हरिद्वार तक से कांव ड़ लेकर जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। आखिरी सोमवार को पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर जलाभभेषक और मेले के आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिव करते हैं सृष्टि का संचालन

प्राचीन सिद्धि विनायक मंदिर के महंत ज्ञानेश शास्त्री बताते हैं माना जाता है कि इस माह भगवान शिव सृष्टि का संचालन करते हैं। इसलिए इस माह भगवान शिव की अराधना का विशेष महत्व धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है। जलाभिषेक के अलावा रुद्राभभेषक सहित कई अनुष्ठान शिवालयों में किए जाते हैं। वह बताते हैं कि सावन के व्रत, त्योहार बेहद ही खास और मनोकामना पूरी करने वाले हैं।

धर्म-कर्म का माह, कई त्योहार

इस माह गणेश चतुर्थी, कामिका अमावस्या, सावन पूर्णिमा, हरियाली तीज, रक्षाबंधन, नाग पंचमी जैसे त्योहार हैं। नाग पंचमी सावन की पंचमी को मनाई जाती है। जिन लोगों की कुंडली में काल सर्प दोष होता है, उन्हें इस दिन विशेष पूजा करनी चाहिए। हरियाली तीज और सावन पूर्णिमा पर विवाहिताएं पूजा अर्चना करती हैं। व्रत रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed