फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Special intensive voter revision campaign to begin in Agra from November 3

Agra: मतदाता पुनरीक्षण अभियान...घर-घर दस्तक देंगे बीएलओ, एक बूथ पर होंगे परिवार के सभी सदस्यों के वोट

Sun, 02 Nov 2025 03:23 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 02 Nov 2025 03:23 PM IST
सार

आगरा में सोमवार से विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू होगा। इस दाैरान जो मतदाता नौकरी के सिलसिले में बाहर हैं, उन्हें ऑनलाइन फार्म आयोग की वेबसाइट से भरना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Special intensive voter revision campaign to begin in Agra from November 3
एसआईआर मतदाता सूची। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता रहेंगे। परिवार के सभी सदस्यों के वोट भी एक ही बूथ पर पड़ेंगे। जिले के नौ विधान सभा क्षेत्रों में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान सोमवार से शुरू होगा। 4 दिसंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाएंगे।
विज्ञापन


जिले में 35.99 लाख मतदाता है। 3696 बूथ पर एक-एक बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) तैनात किया है। इन्हें अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं की गणना करनी होगी। नए मतदाताओं से फार्म 6 भरवाया जाएंगे। उनके नाम सूची में जोड़े जाएंगे। इसके अलावा मृतक, डुप्लीकेट मतदाताओं की छंटनी होगी। उनके नाम सूची से हटाए जाएंगे। 
विज्ञापन


इस दौरान मतदाताओं को नाम, पता, उम्र व फोटो में सुधार का मौका भी मिलेगा। जो मतदाता नौकरी के सिलसिले में बाहर हैं, उन्हें ऑनलाइन फार्म आयोग की वेबसाइट से भरना पड़ेगा। यदि उन्होंने फार्म नहीं भरा, तो उनका नाम सूची से कट जाएगा। एक मतदाता का नाम एक ही जगह रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक पुनरीक्षण के बाद ड्राफ्ट सूची तैयार होगी। जिनके नाम हटे हैं उन्हें अपने दस्तावेज देने होंगे। आपत्तियां व दावे आमंत्रित किए जाएंगे। 9 दिसंबर से 31 जनवरी तक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आपत्तियों और दावों का निस्तारण करेंगे। 


9 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची तैयार होगी। डीएम ने कहा कि घर-घर गणना प्रपत्र भरवाने के दौरान किसी मतदाता से कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा। आयोग ने एक बूथ पर 1200 मतदाताओं का मानक तय किया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed