फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   special horoscope yog on durga asthimi

दुर्गा अष्टमी पर बन रहा सुकर्मा योग, होंगे सारे कार्य सफल

Sat, 09 Apr 2022 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
special horoscope yog on durga asthimi
कासगंज। दुर्गा अष्टमी शनिवार को धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इस दिन सुकर्मा योग बन रहा है। ज्योतिष में इसे काफी शुभ माना जा रहा है। इस योग में पूजा करने से माता के भक्तों के सारे कार्य सफल होंगे। तो वहीं इस दिन बुध ग्रह भी अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

दुर्गाष्टमी पर्व इस बार दो खास योग लेकर आ रही है। अष्टमी तिथि आठ अप्रैल को रात्रि 11 बजकर 05 मिनट पर शुरू हो जाएगी। इसी के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग लग जाएगा। जो 9 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दिन में 11 बजकर 25 मिनट से 11 बजकर 58 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। जबकि पुनर्वसु नक्षत्र पूरे दिन है, इस दिन के योग और नक्षत्र मांगलिक कार्यों के लिए शुभ है। वहीं, बुध ग्रह दोपहर 11 बजकर 58 मिनट पर मीन राशि की यात्रा समाप्त करके मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ इनका नीच राशिगत योग भी समाप्त हो जाएगा। मेष राशि पर ये 24 अप्रैल की मध्य रात्रि 12 बजकर 20 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद वृषभ राशि में चले जाएंगे। बुध ग्रह को सभी ग्रहों का राजकुमार माना जाता है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य मुकुंद बल्लभ भट्ट कहते हैं कि इस दिन माता महागौरी की पूजा की जाती है। माता महागौरी सुख, सफलता, धन, धान्य, संपत्ति और विजय की दाता हैं। देवी महागौरी को मां अन्नपूर्णा का स्वरूप मानते हैं, जिन पर उनकी कृपा होती है, उसे जीवन में कभी भी धन धान्य की कमी नहीं रहती है। इस दिन बनने वाले सर्वार्थ सिद्धि योग व सुकर्मा योग ने इस दिन महत्व और भी बढ़ा दिया है। विधि विधान से पूजा करने वाले सभी भक्तों के कार्य पूरे होंगे। बुध ग्रह का राशि परिवर्तन व्यापार के क्षेत्र में लाभदायक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में की गई तैयारियां
कासगंज। दुर्गाष्टमी पर्व को लेकर भक्तों में काफी उत्साह है। पूर्व संध्या से ही तैयारियां शुरू हो गई। भक्तों ने माता के मंदिरों पर हलवा-चना वितरण, भंडारा, फूल बंगला, छप्पन भोग कार्यक्रम आदि के आयोजन की व्यवस्थाएं की हैं।
कन्या भोज को दिया निमंत्रण
कासगंज। दुर्गाष्टमी के अवसर पर जो भक्त कन्या पूजन करते हैं. मां दुर्गा के साक्षात् स्वरूप कन्याओं से आशीर्वाद लेने से सुख एवं सौभाग्य प्राप्त होता है। इसलिए भक्तों ने एक दिन पहले ही कन्याओं को भोज कराने के लिए निमंत्रण दिए हैं। जिससे कन्याओं के मिलने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

महागौरी को पसंद है नारियल
नवरात्र के आठवें दिन माता महागौरी का पूजन होता है। माता महागौरी को नारियल बेहद पसंद है। माता को नारियल चढ़ाने से वह प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा नारियल को सिर से उतारकर बहते पानी में बहा देने से भी कष्टों का निवारण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed