फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Special App for Muslim Women to Be Launched Soon

UP: मुस्लिम महिलाओं के लिए लॉन्च होगा विशेष एप, जानें क्या मिलेगा इससे फायदा; महिला आयोग ने की पहल

Wed, 18 Mar 2026 09:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 18 Mar 2026 09:25 AM IST
सार

राज्य महिला आयोग ने मुस्लिम महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द विशेष ऐप लॉन्च करने की घोषणा की है। जनसुनवाई में 44 मामलों की सुनवाई कर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
 

विज्ञापन
Special App for Muslim Women to Be Launched Soon
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने मंगलवार को नवीन सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से जल्द ही एक विशेष एप लांच किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई बार सामाजिक पाबंदियों के कारण मुस्लिम महिलाएं अपनी शिकायतों के लिए दोबारा आयोग तक नहीं पहुंच पातीं। ऐसे में यह एप उनके लिए मददगार साबित होगा।
विज्ञापन

इससे पहले जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और गुजारा भत्ता से संबंधित कुल 44 आवेदन की सुनवाई हुई। अध्यक्ष ने पिछली बैठक की समीक्षा करते हुए समय से निस्तारण आख्या न भेजने वाले विभागों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई के एक सप्ताह के भीतर निस्तारण किया जाए। पुलिस से कहा कि थाने पहुंचने वाली पीड़ित महिलाओं की तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और उन्हें अनावश्यक चक्कर न लगवाए जाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 77,256 विधवा पेंशन लाभार्थी और 5,000 नवीन कन्या सुमंगला लाभार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। डॉ. बबीता चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। बैठक में एडीएम (न्यायिक) धीरेंद्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल सोनी सहित विभिन्न थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed