फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Spark from stove created such a havoc that three houses got burnt in Kasganj

Kasganj Fire: चूल्हे से निकली चिंगारी बनी 'आग का गोला', तीन आशियाने जलकर हुए राख, बिलखते रह गए परिवार

Fri, 14 Jun 2024 09:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 14 Jun 2024 09:24 PM IST
सार

ग्रामीणों ने अग्निकांड की सूचना उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह को दी। उपजिलाधिकारी ने क्षेत्रीय लेखपाल पंकज सक्सेना व दीपेंद्र कुमार को मौके पर भेजकर क्षेत्र का आकलन कराया। हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
Spark from stove created such a havoc that three houses got burnt in Kasganj
मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के पटियाली विकास खंड के गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम नगला ढकन में चूल्हे से निकली चिंगारी ने ऐसा तांडव मचाया कि एक के बाद एक तीन घर जलकर राख हो गए। आग का विकराल रूप देखकर ग्रामीणों के हाथ-पांव फूल गए। ग्रामीण दमकल विभाग के कर्मियों के आने की प्रतीक्षा बिना किए ही आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। साथ ही दमकल विभाग को भी मामले की सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम नगला ढकन निवासी राजाराम के घर शाम का खाना बन रहा था, तभी किसी तरह से चूल्हे से निकली चिंगारी छप्पर से जा लगी। राजाराम के परिवार के लोग कुछ समझ पाते देखते ही देखते छप्पर धू-धू कर जलने लगा। आग ने ऐसा विकराल रूप धारण कर लिया कि पड़ोस के भूरे व विनोद की झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। तीनों की झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। ग्रामीणों की चीख-पुकार और आग की ऊंची-ऊंची लपटों को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण आनन-फानन आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। झोपड़ी में बंधी भैसें भी शोर मचाने लगीं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर भैसों को जलती झोपड़ी से बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग का विकराल रूप देखकर ग्रामीणों के हाथपांव फूल गए। ग्रामीणों ने घरों में लगे नलों व खेतों में लगे पंप सेटों से पानी भर कर आग पर डालने लगे और फायरसर्विस की गाड़ी को भी सूचित कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझ गई। तब तक झोपड़ियों में रखा सामान व नगदी जलकर राख हो गई। राजाराम ने बताया कि उसकी झोपड़ी में रखा गल्ला, बक्सा, कपड़े, बिस्तर, चारपाई सहित नगद 30 हजार रुपये जलकर राख हो गए।

विज्ञापन

भूरे ने बताया कि उसकी झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान, गल्ला, बिस्तर, कपड़े सहित 15 हजार की नगदी जलकर राख हो गई। विनोद ने बताया कि गृहस्थी का सामान सहित 20 हजार की नगदी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने अग्निकांड की सूचना उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह को दी। उपजिलाधिकारी ने क्षेत्रीय लेखपाल पंकज सक्सेना व दीपेंद्र कुमार को मौके पर भेजकर क्षेत्र का आकलन कराया। उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा कि अग्नि पीड़ित परिवार की नियम अनुसार हर संभव मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed