फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Spanish tourist health deteriorates at Taj Mahal

Agra: ताजमहल में स्पेन के पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सीने में तेज दर्द पर भेजा अस्पताल; पुलिस का जताया आभार

Mon, 18 Aug 2025 04:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Aug 2025 04:46 PM IST
सार

ताजमहल में विदेशी पर्यटक की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। पुलिस ने तत्काल मदद करते हुए उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। 
 

विज्ञापन
Spanish tourist health deteriorates at Taj Mahal
ताज पर बिगड़ी पर्यटक की तबीयत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजमहल देखने आए पर्यटक की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। उन्हें अचानक से सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। इस पर पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा, जहां पर्यटक का इलाज किया गया।
विज्ञापन


स्पेन में रहने वाले भारतीय मूल के पर्यटक संजय मल्होत्रा (62) ताजमहल देखने आए थे। इस दाैरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। उन्होंने साथ आए पर्यटकों को इसकी जानकार दी। वह परेशान होने लगे।
विज्ञापन


 

स्मारक पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को पर्यटक की तबीयत खराब होने की जानकार दी। इस पर पश्चिमी गेट पर मौजूद ताज सुरक्षा पुलिस ने पर्यटक सुविधा केंद्र से एंबुलेंस बुलवाकर पर्यटक को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा।

पर्यटकों ने आगरा पुलिस की त्वरित सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक शुभम कुमार वर्मा, आरक्षी जितेंद्र सिंह, महिला आरक्षी रिंकी देवी, लक्ष्मी देवी आदि शामिल रहीं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed