फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Spanish doctors organized a health camp in Nazirpura village in Agra

Agra: स्पेनिश डॉक्टरों ने गांव में लगाया स्वास्थ्य कैंप; एक सैकड़ा से अधिक मरीजों की जांच करके दी दवाएं

Sun, 05 Nov 2023 09:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 09:38 PM IST
सार

आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में स्पेनिश डॉक्टरों ने गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाया। इस मौके पर एक सैकड़ा से अधिक मरीजों की जांच करके दवाएं वितरित कीं। 

विज्ञापन
Spanish doctors organized a health camp in Nazirpura village in Agra
Agra: स्पेनिश डॉक्टरों ने गांव में लगाया स्वास्थ्य कैंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को स्पेनिश डॉक्टरों की टीम ने गांव में स्वास्थ्य (ईएनटी) कैंप लगाया। इस दौरान कई मरीजों की जांच करने के बाद उचित सलाह दी गई। साथ ही दवाइयां और मरहम आदि वितरित किए गए। कैंप में करीब एक सैकड़ा लोगों की जांच की गई। 

विज्ञापन


कैंप फतेहपुर सीकरी ब्लॉक क्षेत्र के नाजिरपुरा गांव में लगा। दोपहर के समय आठ सदस्यीय स्पेनिश डॉक्टरों का दल यहां पहुंचा। टीम ने स्वास्थ्य (ईएनटी) कैंप शुरू किया तो जांच कराने के लिए लोग आने लगे। करीब 100 बच्चों सहित अन्य आए हुए मरीजों का परीक्षण किया गया। साथ ही दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-  UP: शादी तो हुई... लेकिन सुहागरात नहीं, हकीकत पता चली तो एक पल में बिखर गए दुल्हन के सपने; पढ़ें पूरी कहानी                                  
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंप में मौजूद डॉक्टर सेरा का ग्रुप स्पेन से आगरा घूमने आया हुआ था। इनमें सभी डॉक्टर ईएनटी स्पेशलिस्ट थे। डॉक्टरों ने बच्चों के साथ अन्य मरीजों की भी जांच की। उनके घुटनों के दर्द एवं दांतों की समस्या को जांचा। दर्द के लिए मरहम के अलावा टूथ ब्रश भी वितरित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed