फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   "Spade did not after August '

‘अगस्त के बाद न चले कुदाल’

Wed, 22 Jun 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Wed, 22 Jun 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
"Spade did not after August '
प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास ने सर्किट हाउस में अफसरों के साथ की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विकास योजनाओं का जायजा लेने आए प्रमुख सचिव ग्राम विकास दीपक त्रिवेदी ने मंगलवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिले में चल रही अधिकांश योजनाओं को अगस्त के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य दिया है। प्रमुख सचिव ने कार्यदाई संस्थाओं से निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने कहा कि जो योजनाएं अभी शुरू नहीं हो सकी हैं उन्हें जल्द शुरू किया जाए। बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रमुख सचिव ने कहा कि ताजमहल के आसपास के क्षेत्र के विकास के  लिए197 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे ताजगंज प्रोजेक्ट का कार्य लगभग 69 फीसदी हो चुका है। शेष कार्य अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने का समय दिया गया है। इसके अलावा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का उद्घाटन अक्टूबर में प्रस्तावित है, लिहाजा इसका काम सितंबर तक पूरा किया जाए। इनर रिंग रोड का कार्य 83 प्रतिशत हो चुका है। यहां एक पुल और आरओबी का काम सितंबर तक पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ताज ओरिऐटेशन सेंटर, मुगल म्यूजियम और आगरा स्ट्रीट कैफे का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। जिलाधिकारी पंकज कुमार ने राज्य सेतु निगम की ओर से जिले में बनाए जा रहे 15 पुलों की निर्माण की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि सभी पुलों का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। अगस्त तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। बैठक में एडीएम प्रशासन हरनाम सिंह सहित सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


27 नए लोहिया गांव चिह्नित
जिलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि शासन द्वारा चलाई जा रही योजना के तहत डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत जिले में 101 ग्राम चिह्नित थे। इनमें से 22 गांवों को 36 कार्यक्रमों से संतृप्त किया जा चुका है। 27 नए गांवों का चयन किया गया है। 4924.82 लाख रुपये की धनराशि से 742 लोहिया आवास बने हैं। समाजवादी पेंशन के तहत 1,16,471 लाभार्थियों को लाभ मिला है। डीएम ने ग्रामीण पेयजल योजना, मुख्यमंत्री जल बचाओ योजना, कामधेनु योजना, जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना की भी रिपोर्ट प्रस्तुत की।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed