फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Spa center women connection with the accused of Prostitution Racket in agra

देह व्यापार पर खुलासा: 'भीमा' के संपर्क में थीं स्पा सेंटर की युवतियां, रसूखदारों के नंबर भी मिले

Tue, 14 Jan 2020 09:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Jan 2020 09:43 AM IST
विज्ञापन
Spa center women connection with the accused of Prostitution Racket in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में जेल भेजे गए भीमा उर्फ सुरेंद्र के संपर्क में स्पा सेंटर की युवतियां भी थीं। स्पा सेंटर बंद होने के बाद भीमा ने इन युवतियों को देह व्यापार में शामिल कर लिया था। उसके मोबाइल में कई युवतियों के नंबर मिले हैं। वहीं पुलिस कॉल डिटेल से भीमा के संपर्क में रहने वाले लोगों का खाका तैयार कर रही है। इसके बाद उनके नाम मुकदमे में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को थाना ताजगंज पुलिस ने धांधूपुरा निवासी भीमा उर्फ सुरेंद्र को गिरफ्तार किया था। उसके पास से नशीला पाउडर बरामद किया था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया था। पूछताछ में आरोपी भीमा ने देह व्यापार में शामिल होने की जानकारी दी थी। वो दिल्ली से युवतियों को बुलाता था। इसमें विदेशी युवतियां भी थीं। कमीशन पर होटलों में युवतियों को भेजता था।
विज्ञापन


भीमा के मोबाइल में तीन हजार युवतियों के फोटो और मोबाइल नंबर मिले थे। कई लोगों के नंबर भी मिले हैं। इनमें दिल्ली के एजेंट के अलावा होटलों के कर्मचारी और कई रसूखदार लोग भी शामिल हैं। पुलिस अब इन नंबरों के बारे में पता कर रही है। भीमा के साथ देह व्यापार में संलिप्तता पाए जाने पर मुकदमे में इन लोगों के नाम को भी शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पा सेंटरों में होता था देह व्यापार

उधर, पुलिस को यह भी पता चला है कि भीमा के संपर्क में स्पा सेंटर की युवतियां थीं। पिछले दिनों पुलिस ने फतेहाबाद रोड स्थित स्पा सेंटरों में देह व्यापार पकड़ा था। इसके बाद अवैध स्पा सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इनमें कई बंद हो गए थे। इससे कई स्पा सेंटर की युवतियां बेरोजगार हो गईं। 

इस पर भीमा ने उनसे संपर्क कर लिया था। वह उनसे देह व्यापार करा रहा था। यह पुलिस की जांच में सामने आया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि भीमा के साथ देह व्यापार में शामिल लोगों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। उनके नाम मुकदमे में शामिल किए जाएंगे।

भीमा ने पांच व्हाट्स एप ग्रुप बनाए थे। इनमें 250-250 लोग जुड़े हुए हैं। इस ग्रुप के माध्यम से ही युवतियों के फोटो शेयर किए जाते थे। जो लोग फोटो देखने के बाद ओके लिखते थे, उनसे भीमा निजी नंबर से संपर्क करता था। उसने अपना नंबर इंटरनेट पर भी डाल रखा था, जिससे कॉल आने पर सर्विस उपलब्ध कराता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed