फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sp workers were uncontrollable, police fired a baton

बेकाबू हुए सपाई, पुलिस ने लाठी चलाई

Mon, 28 Nov 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sp workers were uncontrollable, police fired a baton
डीएम और एसएसपी पर भड़के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इनर रिंग रोड के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सपाइयों में धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस के इंतजाम फेल हो गए। पुलिसकर्मियों ने लाठी चलाकर भीड़ को काबू किया। इस बीच सीएम की सुरक्षा व्यवस्था भी तार-तार हो गई। इस पर सीएम को गुस्सा आ गया। वह कार में बैठने जा रहे थे तो सामने डीएम गौरव दयाल और एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह आ गए। सीएम दोनों पर खूब भड़के। इसके बाद गुस्सा जाहिर करते हुए अपनी गाड़ी में बैठ गए।
विज्ञापन

इनर रिंग रोड का यह कार्यक्रम पहले रद हो गया था। बाद में आनन-फानन में फाइनल किया गया। पुलिस ने एक तरफ रस्सा डालकर भीड़ को रोके रखा था लेकिन मुख्यमंत्री आते ही भीड़ बेकाबू हो गई और लोगों ने उन्हें घेर लिया। सीएम के नजदीक जाने को धक्का-मुक्की होने लगी। मुख्यमंत्री भीड़ में फंस गए। 
विज्ञापन

पुलिस और सीएम के सुरक्षाकर्मियों को टोल प्लाजा तक धकेल दिया। धक्का-मुक्की में मुख्यमंत्री के हाथ से नारियल भी छूट गया लेकिन उन्हाेंने खुद को संयमित रखा। उद्घाटन के बाद तो हालात और भी बिगड़ गए। मुख्यमंत्री को स्वयं ही लोगों को डांटकर दूर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 15 मिनट तक सीएम का काफिला रुका रहा। जब भीड़ नहीं हटी तो पुलिस को लाठी चलानी पड़ी। कई पुलिसकर्मियों की नेम प्लेट और बिल्ले गिर गए। यहां से जब बाइसिकिल हाईवे पर पहुंचे तो वहां भी भीड़ को कंट्रोल करने का कोई इंतजाम नहीं था। इसी अव्यवस्था में सीएम ने साइकिल चलाई।
साइकिल नहीं चला पाया अर्जुन
सीएम के पुत्र अर्जुन भी साइकिल चलाना चाहते थे लेकिन भीड़ की वजह से वे नहीं चला पाए। उन्हें कार में बैठाना पड़ा। पुलिस प्रशासन के इंतजाम लचर इंतजाम की वजह सीएम को काफी परेशानी हुई। यहीं नहीं जब सीएम लखनऊ रवाना होने के लिए एयरपोर्ट जा रहे थे तो फूल सैयद चौराहे पर भैंसों के आने की वजह से वहां जाम लग गया और सीएम का काफिला रुका रहा।
सभास्थल पर नेताओं से होती रही भिड़ंत
इनर रिंग रोड और बाइसिकिल हाईवे पर सुरक्षा इंतजाम तार-तार हो गए थे लेकिन सभास्थल पर पुलिस ने कुछ ज्यादा ही सख्ती बरती। इसकी वजह से सपा कार्यकर्ताओं से पुलिस की भिड़ंत होती रही। वीवीआईपी से एमवीवीआईपी गैलरी में जाने के दौरान सपा नेता विपुल पुरोहित, अभिनव शर्मा, जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, शहर अध्यक्ष रईसुद्दीन कुरैशी, क्षमा जैन सक्सेना से पुलिस की झड़प हुई। पूर्व शहर अध्यक्ष फर्रुख शियर सहित कई नेताओं को वहां नहीं घुसने दिया। वीवीआईपी में सपा के नेताओं से पुलिस की भिड़ंत हुई। एक बार तो नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।



इनर रिंग रोड का कार्यक्रम आनन-फानन में फाइनल हुआ था। फिर भी पूरी तैयारी की गई थी। कुछ लोग रस्सी हटाकर आगे आ गए थे। इससे कुछ अव्यवस्था हो गई थी। - गौरव दयाल ( डीएम )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed