{"_id":"67fc95652ff1e6377a005289","slug":"sp-workers-got-angry-over-the-statement-of-shooting-akhilesh-yadav-complaint-was-lodged-in-bah-police-station-2025-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अखिलेश यादव को गोली मारने के बयान पर भड़के सपा कार्यकर्ता, बाह थाने में दी गई तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अखिलेश यादव को गोली मारने के बयान पर भड़के सपा कार्यकर्ता, बाह थाने में दी गई तहरीर
Mon, 14 Apr 2025 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 14 Apr 2025 10:26 AM IST
सार
रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में आए एक युवक ने सपा मुखिया को गोली मारने की धमकी दी। इस युवा का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके बाद सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। सपा ने बाह थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
सपा नेताओं ने दी थाने में तहरीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के गढ़ी रामी में हुए रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में आए एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह खुलेआम पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को गोली मारने का एलान कर रहा है। इस बयान से भड़के सपाइयों ने रविवार को केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए बाह में तहरीर दी है।
ये भी पढ़ें - UP: करणी सेना को जवाब देने की तैयारी, 19 अप्रैल को आ रहे अखिलाश यादव...हो सकती है बड़ी घोषणा

अखिलेश यादव के स्वाभिमान में संघर्ष का एलान
सपा के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा निषाद के निर्देश पर जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे सपा प्रतिनिधिमंडल के साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर लेने से पहले इन्कार किया, फिर डीसीपी से वार्ता करने के बाद तहरीर लेकर केस दर्ज करने का भरोसा दिलाया। एत्मादपुर स्थित गढ़ी रामी में शनिवार को करणी सेना सहित दर्जनों क्षत्रिय संगठनों ने रक्त स्वाभिमान सम्मेलन किया था।
सपाइयों ने रविवार को युवक के बयान का विरोध किया। वहीं सपा जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे की अध्यक्षता में रविवार को बाह में भी बैठक हुई। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के स्वाभिमान में संघर्ष का एलान किया गया।
ये भी पढ़ें - Karni Sena: भगवा पगड़ी और युवाओं के हाथों में लहराती तलवारें, करणी सेना यानी नई सियासत की आहट

अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे
उन्होंने कहा गया कि समाजवादी अपने शीर्ष नेतृत्व का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट आदिल मिर्जा, युवजन सभा जिलाध्यक्ष विनय यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव महेश वर्मा, महेश गुप्ता, मुकेश धनगर, मोनू अहीर, सुधीर यादव, कमलेश अरेले, संजीव वर्मा, सिराजुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।