फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP will picket today at tehsil headquarters

तहसील मुख्यालयों पर सपा आज देगी धरना

Wed, 14 Jul 2021 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
SP will picket today at tehsil headquarters
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी 15 जुलाई को तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन करके धरना देगी। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पार्टी नेता कार्यक्रम की सफलता के लिए गांव-गांव संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर तहसील मुख्यालयों के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। तहसील सदर मुख्यालय में जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, तहसील किशनी मुख्यालय पर विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, तहसील करहल मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख बरनाहल नीरज यादव, तहसील घिरोर मुख्यालय पर विधायक करहल सोबरन सिंह यादव, तहसील कुरावली मुख्यालय पर विधायक सदर राजकुमार यादव राजू, तहसील भोगांव मुख्यालय पर पूर्व मंत्री आलोक शाक्य के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन और धरना के लिए प्रमुख और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने बुधवार को गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क किया।
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के विरोध में पार्टी का धरना और प्रदर्शन होगा। जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा द्वारा की गई धांधली का भी विरोध किया जाएगा। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र ङ्क्षसह यादव, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed