{"_id":"62080c2a5c637d15d6260025","slug":"sp-will-fulfill-all-its-promises-ram-gopal-tundla-news-agr524137955","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार ने प्रदेश का सिर्फ विनाश किया-प्रो.रामगोपाल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार ने प्रदेश का सिर्फ विनाश किया-प्रो.रामगोपाल यादव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। भाजपा ने प्रदेश का सिर्फ विनाश किया है जबकि सपा की सरकार बनने पर प्रदेश में विकास होगा। कोरोना महामारी के काल को लोग भूले नहीं हैं, जब लोगों ने अपनों को ऑक्सीजन की कमी के चलते अपने सामने मरते देखा। यह बातें सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने धीरपुरा रोड, बनकट पर आयोजित जनसभा के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के मतदान में जिस प्रकार से जनता ने सपा-रालोद गठबंधन के प्रति मतदान किया है, उससे साफ हो गया है कि प्रदेश में सपा गठबंधन की सरकार बन रही है। सपा के वचनपत्र में जो भी वायदे किए गए हैं सभी पूरे किए जाएंगे। ऐसा कोई वायदा नहीं जो पूरा नहीं किया जा सके। सभी को बिना किसी भेदभाव के लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब बिजली फ्री मिलेगी तो वह भी सभी को मिलेगी। लैपटॉप वितरण होगा तो वह भी पात्रों को मिलेगा। समाजवादी पेंशन हर पात्र को मिलेगी। संविदा कर्मचारी स्थाई किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जनता प्रदेश सरकार से त्रस्त है और परिवर्तन करना शुरू कर दिया है। कहा कि कृषि कानून को लेकर बॉर्डर पर बैठे सात सौ किसानों की जान चली गई परंतु संसद में एक बार भी प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और कृषि मंत्री ने अफसोस प्रकट नहीं किया। इससे साफ है कि सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। सपा की सरकार बनने पर किसानों का जितना भी कर्ज है वह पांच वर्ष में समाप्त कर दिया जाएगा। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला, गदा, तलवार आदि भेंट कर उनका स्वागत किया।