फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP Vyapar Sabha took out a march to protest against online business

Agra News: ऑनलाइन व्यापार के विरोध, सपा व्यापार सभा ने निकाला मार्च

Fri, 03 Nov 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 03 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
SP Vyapar Sabha took out a march to protest against online business
सोरोंजी। ऑनलाइन व्यापार के विरोध में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा ने बृहस्पतिवार को तीर्थनगरी के कछला गेट से पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च में शामिल सपा कार्यकर्ता दुकानदारों व राहगीरों को ऑनलाइन व्यापार का बहिष्कार करने की अपील करते हुए पत्रक बांटे। वहीं ऑनलाइन व्यापार का बहिष्कार करो के नारे लगाए। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष रिंकू महाजन के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। कछला गेट, लहरा रोड, रामसिंहपुरा, कटरा बाजार, चंदन चौक होते हुए कासगंज गेट पहुंचे जहां पैदल मार्च समाप्त हुआ। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन व्यापार के कारण खुदरा एवं छोटे व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है। समाजवादी पार्टी ऑनलाइन व्यापार का विरोध कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में पूरे प्रदेश में जगह-जगह समाजवादी पार्टी विरोध प्रदर्शन व्यापार सभा के माध्यम से कर रही है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। सपा व्यापार सभा विधान सभा अध्यक्ष प्रयांशु जौहरी ने कहा कि व्यापार सभा द्वारा ऑनलाइन व्यापार के विरोध में सोरोंजी में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed