फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sp up chief naresh uttam meet rape victim in etah

दुष्कर्म पीड़िता से मिले सपा प्रदेश अध्यक्ष, कहा- भाजपा सरकार में रक्षक ही बन गए भक्षक

Sun, 14 Jul 2019 09:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Jul 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
sp up chief naresh uttam meet rape victim in etah
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम व अन्य - फोटो : अमर उजाला
एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी निवासी महिला से दुष्कर्म और उसके पति को एनकाउंटर में मारने की धमकी देने का मामला अब तूल पकड़ गया है। शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम एटा पहुंचे और पीड़ित और उसके पति से मुलाकात की। नरेश उत्तम ने एसएसपी से बात कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात भी कही। 
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से एक समिति गठित की गई। जिसे अवागढ़ में पुलिस कर्मियों द्वारा एक महिला के साथ किए गए दुष्कर्म के मामले की जांच को भेजा गया। इसमें सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, एमएलसी असीम यादव व शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मान सिंह शामिल थे। 
विज्ञापन


सभी ने शनिवार को दुष्कर्म पीड़िता के घर जाकर उससे व उसके पति से बातचीत की। उन्होंने घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिया। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश के रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लखनऊ के इंजीनियर हत्याकांड सहित अन्य कई मामलों का जिक्र करते हुए दुष्कर्म के इस मामले पर भाजपा सरकार की नीतियों को दोषी बताया। कहा कि प्रदेश में गुंडाराज व्याप्त है। हर रोज लूट, हत्या, डकैती, दुष्कर्म, ऑनर किलिंग जैसी घटनाएं हो रही हैं और भाजपा इसे सुशासन बता रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed