{"_id":"65fe7c9f23ffc46a68089db8","slug":"sp-took-the-parade-salute-in-the-police-line-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-114815-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस लाइन में एसपी ने ली परेड़ की सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस लाइन में एसपी ने ली परेड़ की सलामी
Sat, 23 Mar 2024 12:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 23 Mar 2024 12:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में एसपी ने ली परेड़ की सलामी
मैनपुरी। एक पुलिसकर्मी के लिए निरोगी शरीर बेहद महत्वपूर्ण है। इसके लिए नियमित योग और व्यायाम बेहद अहम हैं। शुक्रवार को यह बातें एसपी विनोद कुमार ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी के बाद अपने संबोधन में कहीं।
एसपी ने कहा कि विभाग में अनुशासन और सही समय पर सही निर्णय लेने की दक्षता एक पुलिसकर्मी को आगे बढ़ने में अहम भूमिका अदा करती है। इसलिए सभी इस बात का ध्यान रखें कि अपने उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन करें। इसके साथ ही अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन करें। पुलिस सेवा में रहते हुए अपने कर्तव्य और परिवार के बीच सामंजस्य बनाना भी एक पुलिसकर्मी के सेवाकाल का महत्वपूर्ण पहलू है। सलामी और संबोधन के बाद एसपी ने क्वार्टर गार्द की बैरक, भोजनालय, यूपी 112, परिवहन शाखा, कैंटीन, चिल्ड्रन पार्क, महिला कल्याण केंद्र आदि का निरीक्षण कर निर्देश दिए। संवाद