फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP state president said, encounters in Uttar Pradesh are taking place on the basis of caste.

Agra News: सपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले, उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर जाति देखकर हो रहे हैं

Sat, 28 Sep 2024 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 28 Sep 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
SP state president said, encounters in Uttar Pradesh are taking place on the basis of caste.
उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर जाति देखकर हो रहे हैं
विज्ञापन

सपा के पाल बघेल महा सम्मेलन में बोले प्रदेशाध्यक्ष, जातीय जनगणना से ही मिल सकता है सामाजिक न्याय

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। बरनाहल क्षेत्र के सहीदाबाद स्थित एक कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार को समाजवादी पार्टी का पाल बघेल महा सम्मेलन हुआ। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल (पूर्व सांसद) ने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए के खिलाफ है। हमको सामाजिक लड़ाई लड़नी है। हमको सामाजिक न्याय तभी मिल सकता है देश में जातीय जनगणना कराई जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर जाति देखकर हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश में जातीय जनगणना करने की मांग कर रहे हैं। ताकि हमको अपना हक और अधिकार मिल सके। जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी होनी चाहिए। आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकसभा की 10 सीटें बेईमानी से जीती हैं। अगर इन 10 सीटों पर बेईमानी नहीं होती तो इंडिया एलाइंस और सपा की 47 सीटें आतीं। हम संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने करहल विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर सपा को जिताने का आव्हान किया।
विज्ञापन


पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने कहा कि देश की बड़ी आबादी जान चुकी है कि भाजपा सरकार देश में मनुवाद को स्थापित करना चाहती है। उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर जाति देखकर हो रहे हैं। सत्ता संरक्षित अपराधी कितना भी बड़ा अपराध कर दें तो भी उनकी गिरफ्तारी नहीं होती है। कानून व्यवस्था को मजाक बनाकर रख दिया है। अन्य लोगों को कानून व्यवस्था के नाम पर डराया जाता है। भाजपा के पास जनता का कोई समर्थन नहीं है। भाजपा प्रशासन की दम पर चुनाव लड़ना चाहती है। पूर्व सांसद चंद्रदेव राम यादव, एमएलसी मुकुल यादव, जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, गौरव यादव, एसके पाल, औसान सिंह, रामगोपाल, सत्यभान पाल, दलवीर पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed