{"_id":"5f72127ab67fe4062f5dbd37","slug":"sp-rural-found-corona-virus-positive-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः एसपी देहात और सर्राफा व्यापारी सहित 23 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः एसपी देहात और सर्राफा व्यापारी सहित 23 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
Tue, 29 Sep 2020 12:27 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:27 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस अधीक्षक देहात को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। उधर, शिकोहाबाद के बड़ा बाजार निवासी सर्राफा व्यापारी संक्रमित पाए गए हैं। वह हृदय की बीमारी से ग्रसित हैं।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में एसपी देहात, जीआरपी का पुलिसकर्मी और शिकोहाबाद के सर्राफा व्यापारी सहित 23 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2653 हो गई है। वहीं, सक्रिय केस बढ़कर 365 हो गए हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग अब तक एक लाख ग्यारह हजार लोगों की जांच करा चुका है।
स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस अधीक्षक देहात को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। उधर, शिकोहाबाद के बड़ा बाजार निवासी सर्राफा व्यापारी संक्रमित पाए गए हैं। वह हृदय की बीमारी से ग्रसित हैं। परिजन उनका इलाज कराने के लिए नोएडा ले गए हैं। नगला बुद्ध सिंह में 65 वर्षीय वृद्ध और उनकी पत्नी, लेबर कॉलोनी में 39 वर्षीय महिला, गुंजन कॉलोनी में चूड़ी व्यवसायी एवं उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
ये भी पढ़ें- मथुराः कोरोना संक्रमण से दो की मौत, 45 नए मरीज मिलने से 3942 पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन
हुंडावाला बाग में दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, गांव ललाऊ में 20 वर्षीय युवती, आसफाबाद में 44 वर्षीय महिला, माधव नगर शिकोहाबाद में 78 वर्षीय महिला, टूंडला के जीआरपी थाने का पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। उधर, मथुरा नगर में 28 वर्षीय युवक, नगला पीपल जसराना में एक दंपती, शिकोहाबाद के मेला वाला बाग में 42वर्षीय युवक और गौशपुरा शिकोहाबाद में 30 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

कोविड-19 और और संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रमों की समीक्षा
अपर मुख्य सचिव रेशम एवं हथकरघा रमा रमण ने सोमवार को जिला स्तरीय बैठक के दौरान कोविड-19 और संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को समय से पूरा किया जाए।
अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन रेशम एवं हथकरघा रमारमण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को जिले में आए। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कोविड-19 एवं संचारी रोग नियंत्रण हेतु संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सैनिटाइजेशन एवं एंटी लार्वा छिड़काव पर विशेष ध्यान दिया जाए।
संचारी रोग व कोविड-19 से बचाव के साथ-साथ विकास कार्यक्रमों को भी निर्बाध गति से पूर्ण कराया जाए। नोडल अधिकारी ने मुख्यालय से सटे पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रय पद्धति स्कूल में संचालित आइसोलेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया। रमा रमण ने कहा कि जिले के विकास कार्यों को पूरा करने के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।