फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP reshuffled the posting of six inspectors

एसपी ने छह निरीक्षको की तैनाती में की फेरबदल

Mon, 25 Jul 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
SP reshuffled the posting of six inspectors
मैनपुरी। रविवार की रात एसपी ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर छह निरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किए। 23 दरोगाओं को इधर से उधर किया गया है। एक चौकी इंचार्ज को एसपी ने लाइन भेजा है। करहल और किशनी थाना में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी कमलेश दीक्षित ने जिले की कानून व्यवस्था के मद्देनजर निरीक्षक व उप निरीक्षकों की तैनाती की एक सूची जारी की। इसमें प्रभारी रिट सेल अनिल सिंह को किशनी थाना प्रभारी के पद पर भेजा गया। इसके अलावा पीआरओ रहे राजीत वर्मा को प्रभारी निरीक्षक औंछा, पहलवान सिंह प्रभारी निरीक्षक कुर्रा, कुशल पाल सिंह को करहल थाना का प्रभार दिया गया। चौकी प्रभारी करहल गेट रहे एसआई जैकब फर्नाडीज को थानाध्यक्ष बरनाहल बनाया गया है।
विज्ञापन

निरीक्षक कैलाश बाबू को प्रभारी रिट सेल, अजीत सिंह को प्रभारी क्राइम ब्रांच, सुरेश चंद्र शर्मा को प्रभारी वीआईपी/कोरोना सेल, आगरा गेट चौकी प्रभारी अमित सिंह को पीआरओ, उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को सर्विलांस प्रभारी, भूपेंद्र सिंह को आगरा गेट चौकी प्रभारी, राजेश कुमार चौकी कस्बा करहल, राजकुमार को असरोही चौकी, राजेश कुमार चौकी प्रभारी कस्बा कुरावली, सतेंद्र सिंह चौकी जमलापुर, कपिल वशिष्ठ चौकी प्रभारी औंछा रोड चौकी, विकास भारती चौकी प्रभारी कस्बा घिरोर, सुधीर कुमार बुझिया चौकी करहल, अजय प्रताप दिहुली चौकी, राजकुमार गोस्वामी कुसमरा चौकी इंचार्ज, अरुण कुमार बरनाहल, मुकुल कुमार कुरावली, सैयद मोहम्मद एसएसआई कुर्रा, अमरदीप थाना बेवर, जमुना प्रसाद भोगांव, देवदत्त बिछवां, सतीश चंद्र करहल और अतिवीर सिंह को लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed