फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SP MP Akshay Yadav will contest against Shivpal Yadav in loksabha election 2019

चाचा शिवपाल के सामने 'राजनीतिक धर्म' निभाएंगे अक्षय, चुनाव लड़ने पर दिया बड़ा बयान

Thu, 29 Nov 2018 02:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 29 Nov 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
SP MP Akshay Yadav will contest against Shivpal Yadav in loksabha election 2019
अक्षय यादव और शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
आगामी लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने इस सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दे दिए हैं। वहीं वर्तमान सपा सांसद एवं उनके भतीजे अक्षय यादव ने भी राजनीतिक धर्म निभाने की बात कही है। 
विज्ञापन


अक्षय यादव को चाचा शिवपाल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने में उन्हें कोई गुरेज नहीं है। बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान अक्षय ने कहा कि शिवपाल यादव पारिवारिक रिश्ते से उनके सम्माननीय चाचा हैं। फिरोजाबाद सीट से यदि वो (शिवपाल यादव) सामने होते हैं तो मैं राजनीतिक धर्म का पालन करूंगा। उनके विरुद्ध पूरी ताकत से चुनाव लड़ा जाएगा। 
विज्ञापन


अक्षय यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सात दिसंबर को नगला छिवरिया नसीरपुर में आएंगे। कारगिल शहीद एवं वीर चक्र से सम्मानित बृजलाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। उन्होंने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव भी अमर शहीद की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पार्टी का गठन करने के बाद शिवपाल यादव फिरोजाबाद में रोड शो कर अपनी ताकत दिखा चुके हैं। उन्होंने यहां से चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए हैं। अगर ऐसा होता है तो सपा के सामने मुश्किल खड़ी हो सकती है। वहीं सपा किसी भी कीमत पर यह सीट खोना नहीं चाहेगी। इसलिए अखिलेश यादव भी जनता की नब्ज टटोलने आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed